विनोद खन्‍ना को जन्‍मदिन की बधाई देने के लिए चलो गन्‍ने का जूस पिएं : सहवाग

नयी दिल्‍ली : अंतरराष्‍ट्रीय क्रिकेट से संन्‍यास ले चुके भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व तूफानी बल्‍लेबाज वीरेंद्र सहवाग का बल्‍ला इन दिनों सोशल मीडिया पर खुब चल रहा है. जिस तरह से क्रिकेट के मैदान पर वो गेंदबाजों की धुनाई करते हुए वर्ल्‍ड क्रिकेट में फेम्‍स हुए थे अब उसी तरह से वीरु सोशल मीडिया […]

नयी दिल्‍ली : अंतरराष्‍ट्रीय क्रिकेट से संन्‍यास ले चुके भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व तूफानी बल्‍लेबाज वीरेंद्र सहवाग का बल्‍ला इन दिनों सोशल मीडिया पर खुब चल रहा है. जिस तरह से क्रिकेट के मैदान पर वो गेंदबाजों की धुनाई करते हुए वर्ल्‍ड क्रिकेट में फेम्‍स हुए थे अब उसी तरह से वीरु सोशल मीडिया पर धमाकेदार इंट्री के बाद तेजी से लोकप्रिय हो रहे हैं.

सहवाग का ट्वीट इतना रोचक रहता है कि उनके समर्थक इसका खुब आनंद लेते हैं और उसे री-ट्वीट भी करते हैं. किसी का बर्थडे हो या फिर कोई और मौका सहवाग अलग अंदाज में मैसेज करते हैं. सहवाग के इस रूप को देखकर उनके समर्थक भी दंग रह गये हैं. उनका एक-एक ट्वीट सोशल मीडिया में वायरल हो जाता है.

इस बार भी सहवाग ने एक बॉलीवुड कलाकार को उनके जन्‍मदिन की बधाई देते हुए कुछ ऐसा कह दिया कि उनके मैसेज को लोग री-ट्वीट कर वायरल कर दिया है. दरअसल आज बॉलीवुड के महान कलाकारों में शामिल विनोद खन्‍ना का 69वां जन्‍मदिन है.
खन्‍ना के जन्‍मदिन पर उन्‍हें बधाई देते हुए वीरेंद्र सहवाग ने लिखा, विनोद खन्‍ना को जन्‍मदिन की बधाई देने के लिए चलो गन्‍ने का जूस पिएं. सहवाग के इस अनोखे ट्वीट को लोगों ने काफी पसंद किया और उनके ट्वीट को री-ट्वीट कर विनोद खन्‍ना को जन्‍मदिन की बधाई दी जा रही है.
वीरेंद्र सहवाग के इस अनोखे रूप पर एक समर्थक ने लिखा, यह फैसला नहीं कर सकता कि यह हाथों में बल्‍ले के साथ ज्‍यादा मनोरंजक थे, अब स्‍मार्टफोन के साथ. गौरतलब हो कि विनोद खन्‍ना का फिल्‍मी कैरियर काफी दिलचस्‍प रहा है. उन्‍होंने कई सुपरहिट हिंदी फिल्‍मों में कम किया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >