वीरेंद्र सहवाग का मजेदार ट्वीट, एक फोटो कई बातें

नयी दिल्‍ली : टीम इंडिया के पूर्व तूफानी बल्‍लेबाज वीरेंद्र सहवाग इन दिनों सोशल मीडिया पर छा गये हैं. अपने मजेदार ट्वीट से सहवाग सोशल म‍ीडिया पर तूफान मजा रखा है. लोगों को सहवाग का यह रूप काफी भा रहा है. क्रिकेट से संन्‍यास लेने के बाद वीरेंद्र सहवाग सोशल मीडिया पर जमे रहते हैं […]

नयी दिल्‍ली : टीम इंडिया के पूर्व तूफानी बल्‍लेबाज वीरेंद्र सहवाग इन दिनों सोशल मीडिया पर छा गये हैं. अपने मजेदार ट्वीट से सहवाग सोशल म‍ीडिया पर तूफान मजा रखा है. लोगों को सहवाग का यह रूप काफी भा रहा है. क्रिकेट से संन्‍यास लेने के बाद वीरेंद्र सहवाग सोशल मीडिया पर जमे रहते हैं और मजेदार कमेंट से लोगों का मनोरंजन करते रहते हैं.

सहवाग ने अपने ट्विटर अकाउंट पर दो तसवीरें पोस्‍ट की हैं, एक में सहवाग क्रिस गेल और रोहित शर्मा के साथ नजर आ रहे हैं और दूसरे में रोहित शर्मा के साथ. इस पोस्‍ट के साथ उन्‍होंने बहुत ही दिलचस्‍प अंदाज में ट्वीट भी किया है. उन्‍होंने लिखा, 4 टेस्‍ट तिहरे शतक और 4 वनडे दोहरे शतक लगाने वाले क्रिकेटर एक साथ.

गौरतलब हो कि टेस्‍ट मैच में दुनिया के मात्र चार बल्‍लेबाजों ने दोहरा ट्रिपल सेंचुरी लगाया है. इस सूची में क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर भी नहीं हैं. इस सूची के टॉप पर क्रिकेट के सर्वकालिक बल्‍लेबाज सर डॉन ब्रेडमैन हैं. इसके बाद वीरेंद्र सहवाग तीसरे स्‍थान पर क्रिस गेल और चौथे स्‍थान पर ब्रायन लारा हैं. सहवाग की एक तसवीर में क्रिस गेल नजर आ रहे हैं इसलिए उन्‍होंने ऐसा लिखा. साथ ही दूसरी तसवीर में रोहित शर्मा और वीरेंद्र सहवाग हैं. इस फोटो में भी बड़ी बात है. सहवाग और रोहित शर्मा ही दुनिया के ऐसे बल्‍लेबाज हैं जो वनडे में दो बार दोहरा शतक जमा चुके हैं.

सहवाग का यह ट्वीट सोशल मीडिया में वायरल हो गया है. लोग इसे काफी पसंद कर रहे हैं. बताते चलें कि सहवाग जब क्रिकेट के मैदान पर होते थे तो अपनी बल्‍लेबाजी से लोगों का खुब मनोरंजन करते थे, अब क्रिकेट से संन्‍यास लेने के बाद वीरु सोशल मीडिया पर लोगों का दिल जीतने में लग गये हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >