सहवाग के निशाने पर शोभा डे, कहा, जो ‘शोभा’ न डे ऐसा काम मत करो

नयी दिल्ली : आजकल अपनी बेबाक बयानबाजी के कारण चर्चा में रहने वाले पूर्व क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग ने मशहूर लेखिका शोभा डे को निशाने पर लेते हुए एक ट्‌वीट किया है. उन्होंने ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने वाली साक्षी मलिक को बधाई देते हुए लिखा है कि साक्षी के गले में मेडल कितना ‘शोभा’ दे […]

नयी दिल्ली : आजकल अपनी बेबाक बयानबाजी के कारण चर्चा में रहने वाले पूर्व क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग ने मशहूर लेखिका शोभा डे को निशाने पर लेते हुए एक ट्‌वीट किया है. उन्होंने ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने वाली साक्षी मलिक को बधाई देते हुए लिखा है कि साक्षी के गले में मेडल कितना ‘शोभा’ दे रहा है. इसलिए शोभा ना दे ऐसा कोई काम नहीं करना चाहिए.

वीरेंद्र सहवाग के इस ट्‌वीट को बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने रिट्‌वीट किया है और लिखा है कि आपका सेंस अॅा ह्यूमर कमाल का है.

गौरतलब है कि रियो ओलंपिक में खिलाड़ियों के निराशाजनक प्रदर्शन पर शोभा डे ने ट्‌वीट किया था कि ओलंपिक में भारत का लक्ष्य है रियो जाओ, सेल्फी लो और खाली हाथ वापस आओ. यह पैसे और समय की बर्बादी है. शोभा के इस ट्‌वीट की चारों ओर आलोचना हुई थी. अब जबकि साक्षी मलिक ने कांस्यं पदक जीत लिया है वीरेंद्र सहवाग ने शोभा डे पर अनोखे अंदाज में व्यंग्य किया है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >