पिता बनने पर भज्जी को ट्विटर पर बधाइयों का तांता

क्रिकेट जगत में स्पिन के जादूगर के तौर पर पहजाने जाने वाले हरभजन सिंह एक बेटी के पिता बन गये हैं. इस मौके पर उन्हें बधाइयां मिल रहीं हैं. बीसीसीआई की ओर से उन्हें ट्‌वीट कर एक बेटी का पिता बनने पर बधाई दी गयी, वहीं विराट कोहली ने शुद्ध पंजाबी स्टाइल में बधाई दी […]

क्रिकेट जगत में स्पिन के जादूगर के तौर पर पहजाने जाने वाले हरभजन सिंह एक बेटी के पिता बन गये हैं. इस मौके पर उन्हें बधाइयां मिल रहीं हैं. बीसीसीआई की ओर से उन्हें ट्‌वीट कर एक बेटी का पिता बनने पर बधाई दी गयी, वहीं विराट कोहली ने शुद्ध पंजाबी स्टाइल में बधाई दी है. कोहली ने ट्‌वीट किया है-मुबारकां हरभजन पाजी.रब हमेशा मेहर बख्शे ते तनु ते. गीता भाभी ते होर खुशियां देवे.

उन्होंने ट्‌वीट किया है-बहुत खुशी दा मौका हैगा. मेरी लख-लख बधाइयां तुस्सी दोनों को. रब राखा. पूर्व क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग ने भी ट्‌वीट कर हरभजन को बधाई दी है. सहवाग ने ट्‌वीट किया है‘ मैदान पर बाप तो अाप पहले से थे अब पापा भी बन गये हो. उन्होंने लिखा है आपदोनों के लिए गौरव का क्षण. बिटिया को आशीष.

सुरेश रैना ने भी ट्‌वीट कर हरभजन सिंह और गीता बसरा को बधाई दी है. उन्होंने ट्‌वीट किया है बेटी का पिता बनने पर आप दोनों को बहुत बधाई.

शिखर धवन ने भी ट्‌वीट कर हरभजन और गीता बसरा को बधाई दी है. धवन ने लिखा है- आपको और भाभी दोनों को बहुत बधाई. उम्मीद है दोनों का स्वास्थ्य अच्छा होगा.

हरभजन सिंह और गीता बसरा की शादी पिछले साल 29 अक्तूबर को हुई थी. इन दोनों ने काफी दिनों तक रिश्ते में रहने के बाद शादी की थी. गीता बसरा बॉलीवुड की हीरोइन हैं और इन्होंने कई फिल्मों में बतौर हीरोइन काम किया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >