सचिन ने ट्विट की एक तस्वीर, देखकर आप भी रह जायेंगे हैरान

नयी दिल्ली : क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर इन दिनों विदेश दौरे पर हैं. इस दौरान में उनको अपने वतन भारत की खूब याद आ रही है. उनके एक पोस्ट ने सभी को यह बता दिया कि उनके दिल में भारत के प्रति कितना प्रेम है. सचिन तेंदुलकर आज भी […]

नयी दिल्ली : क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर इन दिनों विदेश दौरे पर हैं. इस दौरान में उनको अपने वतन भारत की खूब याद आ रही है. उनके एक पोस्ट ने सभी को यह बता दिया कि उनके दिल में भारत के प्रति कितना प्रेम है. सचिन तेंदुलकर आज भी देश-विदेश में काफी लोकप्रीय हैं और लगातार सोशल मीडिया के माध्‍यम से वे अपने प्रशंसकों से जुड़े रहते हैं. अपने विदेश दौरे पर भी सचिन लगातार अपनी तस्वीरें साझा कर रहे हैं.

इस क्रम में सचिन को एक जगह एक द्वीप दिखा. सचिन को वह द्वीप भारत के नक्शे के दक्षिणी भाग जैसा दिखा. सचिन अपने आप को रोक नहीं पाए और उन्होंने उस द्वीप के सामने खड़े होकर सेल्फी ली. सेल्फी पोस्‍ट करते हुए उन्होंने लिखा – ‘द्वीप पर अपनी ड्राइव के दौरान मुझे पानी का यह नाका भारत के नक्शे जैसा दिखा. सारे जहां से अच्छा हिंदुस्तान हमारा!

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >