क्रिस गेल को भारतीय क्रिकेटर यजुवेंद्र चहल ने अंकल कहा.....

नयी दिल्‍ली : वेस्‍टइंडीज टीम के तूफानी बल्‍लेबाज और आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के ओपनर क्रिस गेल 36 साल के हैं. वो क्रिकेट के मैदान पर हों या मैदान के बाहर हमेशा मजाकिया अंदाज में अधिक रहते हैं. टीम में गेल अपने साथी खिलाडियों का खुब मनोरंजन कराते रहते हैं. लेकिन इस बार उन्‍हें […]

नयी दिल्‍ली : वेस्‍टइंडीज टीम के तूफानी बल्‍लेबाज और आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के ओपनर क्रिस गेल 36 साल के हैं. वो क्रिकेट के मैदान पर हों या मैदान के बाहर हमेशा मजाकिया अंदाज में अधिक रहते हैं. टीम में गेल अपने साथी खिलाडियों का खुब मनोरंजन कराते रहते हैं. लेकिन इस बार उन्‍हें भारतीय क्रिकेटर ने जोरदार झटका दिया है.

https://www.instagram.com/p/BGKMrEXOioL/

दरअसल जिंबाब्‍वे दौरे पर जा रही भारतीय टीम में शामिल गेंदबाज यजुवेंद्र चहल ने क्रिस गेल को अंकल कह कर संबोधित किया है. चहल ने अपने इंस्‍टाग्राम अकाउंट में गेल को उनकी ‘सिक्‍स मशीन’ किताब की बधाई देते हुए अंकल कहा. चहल ने उन्‍हें गेल अंकल लिखकर टैग किया.

बताते चलें कि गेल और चहल आइपीएल में एक ही टीम के लिए खेलते हैं. दोनों खिलाड़ी आईपीएल की रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए खेलते हैं. दोनों के बीच काफी बनती भी है. ड्रेसिंग रूम में दोनों एक दूसरे के साथ काफी मजाक करते रहते हैं. दोनों की मस्‍ती करते हुए बहुत सारी तसवीरें सोशल मीडिया में वायरल हुई हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >