खिताबी जंग से पहले क्रिस गेल और विराट कोहली ने किया भांगड़ा, देखें वीडियो

नयी दिल्‍ली : आईपीएल-9 अब अपने अंतिम पड़ाव की ओर बढ़ रहा है. 29 मई को बेंगलुरु की टीम आज के मुकाबले में जीतने वाली टीम के साथ खिताबी भिड़ंत के लिए मैदान पर उतरेगी. लेकिन उससे पहले कप्‍तान विराट कोहली, टीम के तूफानी बल्‍लेबाज क्रिस गेल और साथी खिलाड़ी मनदीप सिंह ने जमकर मस्‍ती […]

नयी दिल्‍ली : आईपीएल-9 अब अपने अंतिम पड़ाव की ओर बढ़ रहा है. 29 मई को बेंगलुरु की टीम आज के मुकाबले में जीतने वाली टीम के साथ खिताबी भिड़ंत के लिए मैदान पर उतरेगी. लेकिन उससे पहले कप्‍तान विराट कोहली, टीम के तूफानी बल्‍लेबाज क्रिस गेल और साथी खिलाड़ी मनदीप सिंह ने जमकर मस्‍ती की है. तीनों ने एक साथ मिलकर खुब डांस किया है.

गेल,कोहली और मनदीप सिंह के डांस वाला वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इस वीडियो में तीनों खिलाडियों को भांगडा करते देखा जा सकता है. ज्ञात हो क्रिस गेल और विराट कोहली एक ऐसे खिलाड़ी हैं जो न केवल मैदान पर ही धमाल मचाते हैं बल्कि मैदान के बाहर भी वो हमेशा मस्‍ती के मूड में रहते हैं.

मौजूदा आईपीएल में खराब शुरुआत करने के बाद जोरदार वापसी करने वाली रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम अब फाइनल में पहुंच चुकी है. अब उसे अपने प्रतिद्वंदी की तलाश है जो आज हैदराबाद और लायंस के बीच मुकाबले से तय हो जाएगा.
जब टीम फाइनल में पहुंच चुकी है और टीम के सभी खिलाड़ी अच्‍छे फॉर्म में चल रहे हों तो फिर इस तरह की मस्‍ती बनती है. खैर कोहली और गेल चाहे उनकी टीम जीत रही हो या हार रही हो खुब मस्‍ती करते हैं. सोशल मीडिया में दोनों खिलाड़ी काफी एक्‍टिव रहते हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >