श्रीसंत की संपत्ति 7.37 करोड़

तिरुवनंतपुरम : पूर्व क्रिकेटर और तिरुवनंतपुरम से भाजपा प्रत्याशी एस. श्रीसंत ने अपनी संपत्ति 7.37 करोड़ रुपये बतायी है. पूर्व तेज गेंदबाज 16 मई को केरल में हो रहे विधानसभा चुनाव में पहली बार अपनी राजनीतिक किस्मत आजमा रहे हैं. 33 वर्षीय खिलाड़ी द्वारा नामांकनपत्र के साथ दायर किए गए हलफनामे के अनुसार उनके पास […]

तिरुवनंतपुरम : पूर्व क्रिकेटर और तिरुवनंतपुरम से भाजपा प्रत्याशी एस. श्रीसंत ने अपनी संपत्ति 7.37 करोड़ रुपये बतायी है. पूर्व तेज गेंदबाज 16 मई को केरल में हो रहे विधानसभा चुनाव में पहली बार अपनी राजनीतिक किस्मत आजमा रहे हैं. 33 वर्षीय खिलाड़ी द्वारा नामांकनपत्र के साथ दायर किए गए हलफनामे के अनुसार उनके पास 42,500 रुपये नकद और पत्नी के पास 35,000 रुपये नकद हैं.

उनकी चल संपत्ति में 1.18 करोड़ रुपये की जगुआर एक्सजेएल कार, और 30,000 रुपये कीमत की बाइक है, जो उन्हें ‘मैन ऑफ द मैच’ प्राइज के रुप में मिली थी. हलफनामे के अनुसार, 3,00,000 रुपये कीमत के सोने के 55 प्रतीक चिन्ह और 5,00,000 रुपये कीमत के क्रिकेट विश्व कप मेडल (हीरे जडे) हैं.
उनकी पत्नी के पास सोने के 375 प्रतीक चिन्ह हैं जिनकी कीमत 82 लाख रुपये है. श्रीसंत की अचल संपत्ति में कोच्चि के एदापल्ली में 5.5 करोड़ रुपये की आवासीय संपत्ति है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >