बेटा नहीं बेटी के पिता बने क्रिस गेल, नाम रखा ''Blush''

वेस्ट इंडीज के धुरंधर बैट्‌समैन क्रिस गेल एक बच्ची के पिता बन गये हैं. आज उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपनी पत्नी के साथ एक फोटो शेयर किया है और बताया है कि दो घंटे पहले उनकी पत्नी ने एक बेटी को जन्म दिया है. उन्होंने पत्नी नताशा के लिए स्वस्थ जीवन की कामना की है. उन्होंने […]

वेस्ट इंडीज के धुरंधर बैट्‌समैन क्रिस गेल एक बच्ची के पिता बन गये हैं. आज उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपनी पत्नी के साथ एक फोटो शेयर किया है और बताया है कि दो घंटे पहले उनकी पत्नी ने एक बेटी को जन्म दिया है. उन्होंने पत्नी नताशा के लिए स्वस्थ जीवन की कामना की है. उन्होंने लिखा है अद्‌भुत है यह पल. मेरी पत्नी एक स्ट्रांग वूमेन है. भगवान उसे आशीर्वाद दे.

https://www.instagram.com/p/BEcn132oeW6/

गौरतलब है कि कल रॉयल चैलेंजर्स बेंगलूरु के क्रिकेटर सरफराज खान ने यह बयान दिया था कि क्रिस गेल को बेटा हुआ है इसलिए वह अपने देश लौट गये हैं और नवजात से मिलकर वह आईपीएल में वापसी करेंगे. जिससे मीडिया में ऐसी खबरें आ गयीं थीं कि क्रिस गेल की पत्नी ने एक पुत्र को जन्म दिया है.इससे पहले गेल ने यह सूचना दी थी कि वह अपने बच्चे से मिलने जा रहे हैं और रास्ते में हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >