पाकिस्तानी टीम को भी मिले IPL खेलने का मौका, बढ़ जायेगा रोमांच : इमरान खान

नयी दिल्ली : पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर इमरान खान का मानना है कि अगर पाकिस्तानी क्रिकेटर टीम को भी आईपीएल में खेलने का मौका दिया जाये, तो यह क्रिकेट के लिए बेहतर होगा और आईपीएल का रोमांच भी बढ़ जायेगा. बीसीसी से बातचीत करते हुए इमरान खान ने कहा कि पता नहीं क्यों भारत पाकिस्तान का […]

नयी दिल्ली : पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर इमरान खान का मानना है कि अगर पाकिस्तानी क्रिकेटर टीम को भी आईपीएल में खेलने का मौका दिया जाये, तो यह क्रिकेट के लिए बेहतर होगा और आईपीएल का रोमांच भी बढ़ जायेगा. बीसीसी से बातचीत करते हुए इमरान खान ने कहा कि पता नहीं क्यों भारत पाकिस्तान का बॉयकॉट कर रहा है.

अगर दोनों देश खेल संबंध सुधारें, तो दोनों ही देशों के लिए अच्छा होगा. खासकर पाकिस्तान के लिए यह बहुत ही अच्छा होगा, क्योंकि बढ़ते आतंकवाद के कारण सुरक्षा कारणों से कई टीमें पाकिस्तान में क्रिकेट खेलना नहीं चाहतीं हैं. इमरान खान ने कहा कि पिछले बार भी बीसीसीआई ने द्विपक्षीय खेल श्रृंखला को रद्द कर दिया था. गौरतलब है कि वेस्टइंडीज की क्रिकेट टीम ने भी पाकिस्तान में खेलने से मना कर दिया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >