‘सर’ रवींद्र जडेजा 17 को करेंगे रीवा से शादी

नयी दिल्ली : भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार और टीम इंडिया के बायें हाथ के स्पिनर रवींद्र जडेजा 17 अप्रैल को राजकोट में अपनी मंगेतर रीवा से शादी करेंगे. उनकी शादी में मात्र दो दिन शेष हैं इसलिए शादी की तैयारी जोरों पर है. हालांकि जडेजा आईपीएल में व्यस्त है. खबर है कि जडेजा की […]

नयी दिल्ली : भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार और टीम इंडिया के बायें हाथ के स्पिनर रवींद्र जडेजा 17 अप्रैल को राजकोट में अपनी मंगेतर रीवा से शादी करेंगे. उनकी शादी में मात्र दो दिन शेष हैं इसलिए शादी की तैयारी जोरों पर है. हालांकि जडेजा आईपीएल में व्यस्त है. खबर है कि जडेजा की शादी में टीम इंडिया सभी सदस्य उपस्थित रह सकते हैं. ऐसी जानकारी भी है कि सुरेश रैना और वेस्टइंडीज के ड्‌रेन ब्रावो उनकी शादी में गरबा करेंगे.

हालांकि दूल्हा और दुल्हन का परिवार इस शादी की तैयारियों को काफी निजी रख रहा है लेकिन जडेजा के प्रशंसक शादी के बारे में ज्यादा से ज्यादा जानना चाहते हैं. जडेजा और रीवा सोलंकी की सगाई पांच फरवरी को हुई थी. सगाई के बाद जडेजा ने रीवा को खुद के लिए बहुत लकी बताया था. रीवा अपने माता-पिता की इकलौती संतान है. हाल ही में जडेजा के पिता ने अपने दामाद को एक करोड़ की अॅाडी कार गिफ्ट की थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >