ईडन गार्डन्स पर पहुंचेंगे शीर्ष पीसीबी अधिकारी, इमरान के आने की भी उम्मीद

नयी दिल्ली : पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के शीर्ष अधिकारी शहरयार खान और नजम सेठी भारत के खिलाफ अपनी टीम के कोलकाता में 19 मार्च को होने वाले विश्व टी20 मैच के दौरान उपस्थित रहेंगे. क्रिकेटर से राजनेता बने इमरान खान के भी ईडन गार्डन्स पर होने वाले इस बहुप्रतीक्षित मैच के लिए पाकिस्तानी मेहमानों […]

नयी दिल्ली : पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के शीर्ष अधिकारी शहरयार खान और नजम सेठी भारत के खिलाफ अपनी टीम के कोलकाता में 19 मार्च को होने वाले विश्व टी20 मैच के दौरान उपस्थित रहेंगे. क्रिकेटर से राजनेता बने इमरान खान के भी ईडन गार्डन्स पर होने वाले इस बहुप्रतीक्षित मैच के लिए पाकिस्तानी मेहमानों के बीच शामिल होने की उम्मीद है.

पीसीबी के मीडिया निदेशक अमजद हुसैन ने आज कहा, ‘‘हमारे अध्यक्ष (शहरयार) मैच के लिए कोलकाता जाएंगे और नजम सेठी (कार्यकारी समिति के अध्यक्ष) भी.” पाकिस्तान के पूर्व कप्तान इमरान के भी आईसीसी के मौजूदा अध्यक्ष जहीर अब्बास के साथ मैच के लिए मौजूद रहने की उम्मीद है.
पाकिस्तान ने ईडन गार्डन्स पर भारत के खिलाफ सीमित ओवरों का कोई मैच नहीं गंवाया है जबकि मेजबान टीम विश्व कप में कभी पाकिस्तान से नहीं हारी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >