इरफान पठान ने सऊदी में 21 साल की मॉडल से रचायी शादी

नयी दिल्‍ली : टीम इंडिया के ऑलराउंडर इरफान पठान ने भी अपनी नयी पारी की शुरुआत कर दी है. पिछले सप्‍ताह गुरुवार को पठान ने देश से बाहर सऊदी अरब में जाकर शादी रचायी. मीडिया में जो खबरें चल रही है उसके अनुसार पठान ने सऊदी अरब के जेद्दा में 21 साल की एक मॉडल […]

नयी दिल्‍ली : टीम इंडिया के ऑलराउंडर इरफान पठान ने भी अपनी नयी पारी की शुरुआत कर दी है. पिछले सप्‍ताह गुरुवार को पठान ने देश से बाहर सऊदी अरब में जाकर शादी रचायी. मीडिया में जो खबरें चल रही है उसके अनुसार पठान ने सऊदी अरब के जेद्दा में 21 साल की एक मॉडल सफा बेग से निकाह की.

https://www.facebook.com/OfficialIrfanPathan/posts/483587721827377:0

पठान ने अपने और अपनी बेगम की तस्‍वीरें सोशल मीडिया फेसबुक में शेयर की. उन्‍होंने फेसबुक में तस्‍वीरों के साथ कुछ कमेंट भी किये. पठान ने लिखा, शायद वह अपने जीवन के सबसे सुहाने और खूबसूरत दौर में प्रवेश कर रहे हैं. उन्‍होंने अपनी शादी के मौके पर सभी शुभचिंतकों को धन्‍यवाद कहा.

खबर है कि पठान और सफा एक-दूसरे को पिछले दो सालों से जानते थे. दोनों की मुलाकात दो साल पहले दुबई में हुई थी. हाल के दिनों में दोनों ने परिवार वालों की मौजूदगी में सगाई की थी. सफा एक नेल आर्टिस्‍ट हैं और एक पीआर फार्म में काम भी करती हैं.
* लंबे समय से टीम इंडिया से बाहर चल रहे हैं पठान
इरफान पठान लंबे समय से टीम इंडिया से बाहर चल रहे हैं. भारत के लिए 29 टेस्‍ट और 120 वनडे खेल चुके पठान ने आखिरी बार वनडे मैच 4 अगस्‍त 2012 को श्रीलंका के खिलाफ खेला था. वहीं अपना अंतिम टेस्‍ट मैच 5 अप्रैल 2008 को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेला था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >