बीसीसीआई ने डीडीसीए को आठ फरवरी तक का समय दिया

नयी दिल्ली : बीसीसीआई ने गुटबाजी से जूझ रहे दिल्ली एवं जिला क्रिकेट संघ (डीडीसीए) को अपने हिस्से विश्व टी20 मैचों की मेजबानी के लिए जरुरी अनुपालन प्रमाण पत्र जुटाने के लिए आठ फरवरी तक का समय दिया. बीसीसीआई सचिव अनुराग ठाकुर ने आज संवाददाताओं से कहा, ‘‘जहां तक डीडीसीए का सवाल है हमने आईसीसी […]

नयी दिल्ली : बीसीसीआई ने गुटबाजी से जूझ रहे दिल्ली एवं जिला क्रिकेट संघ (डीडीसीए) को अपने हिस्से विश्व टी20 मैचों की मेजबानी के लिए जरुरी अनुपालन प्रमाण पत्र जुटाने के लिए आठ फरवरी तक का समय दिया.

बीसीसीआई सचिव अनुराग ठाकुर ने आज संवाददाताओं से कहा, ‘‘जहां तक डीडीसीए का सवाल है हमने आईसीसी बैठक में इस मुद्दे पर चर्चा की और फैसला किया गया कि समयसीमा को आठ फरवरी (सोमवार) तक बढ़ा दिया जाए, तब तक उन्हें सभी जरुरी अनापत्ति प्रमाण पत्र जुटाने होंगे.
अगर वे एनओसी जुटाने में विफल रहे तो हमारी बी योजना तैयार है जिसे तुरंत लागू किया जाएगा.” बी योजना के बारे में पूछने पर ठाकुर ने कहा, ‘‘कृपया आठ फरवरी तक इंतजार कीजिए. अगर वे एनओसी हासिल करने में विफल रहे तो हम इस बारे में बताएंगे.” डीडीसीए अधिकारियों ने केंद्र सरकार के भूमि एवं विकास कार्यालय (एल एंड डीओ) से लीज आकलन पर अनुपालन प्रमाण पत्र हासिल कर लिया है जिसके बाद उसे अन्य एनओसी जुटाने का भी भरोसा है.
डीडीसीए ने दिल्ली नगर निगम के सुझावों पर किए कार्यों की प्रगति रिपोर्ट के साथ एनओसी को दिल्ली उच्च न्यायालय में जमा करा दिया है. अदालत के सोमवार को उनकी याचिका पर सुनवाई करने की उम्मीद है जबकि यही बीसीसीआई की समयसीमा का आखिरी दिन है. सोमवार को ही एमसीडी अधिकारियों के काम की प्रगति देखने के लिए कोटला का निरीक्षण करने की उम्मीद है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >