नयी दिल्ली : दिल्ली एवं जिला क्रिकेट संघ ( डीडीसीए ) के कार्यवाहक अध्यक्ष चेतन चौहान ने फिरोजशाह कोटला में आईसीसी विश्व टी20 मैचों के आयोजन के लिए अनापत्ति प्रमाणपत्र हासिल करने के लिए दस दिन की समयसीमा मांगी जिस पर बीसीसीआई ने कोई जवाब नहीं दिया है.
डीडीसीए के एक सीनियर अधिकारी ने आज पीटीआई से कहा, ‘‘हां, चेतन चौहान ने बीसीसीआई के शीर्ष पदाधिकारियों को पत्र लिखकर उनसे दस दिन का समय बढ़ाने का आग्रह किया है ताकि हम सभी जरुरी प्रमाणपत्र हासिल कर सके. बीसीसीआई ने आज हालांकि समयसीमा के लिए आखिरी दिन रखा था और अभी तक उनकी तरफ से कोई जवाब नहीं आया है. ”
बीसीसीआई सचिव अनुराग ठाकुर ने डीडीसीए के लिए जरुरी मंजूरी हासिल करने के लिए 31 जनवरी की समयसीमा तय की थी.
