टेस्‍ट के बाद अब टी20 में भी भारत नंबर वन

सिडनी : भारत आज ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन मैचों की श्रृंखला में क्लीन स्वीप करने के साथ ही आईसीसी टी20 रैकिंग में भी नंबर एक पर पहुंच गया है. भारत टेस्ट मैचों में नंबर एक टीम है. उसने टी20 में वेस्टइंडीज को हटाकर नंबर एक स्थान हासिल किया है. भारत के अब 120 रेटिंग अंक […]

सिडनी : भारत आज ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन मैचों की श्रृंखला में क्लीन स्वीप करने के साथ ही आईसीसी टी20 रैकिंग में भी नंबर एक पर पहुंच गया है. भारत टेस्ट मैचों में नंबर एक टीम है. उसने टी20 में वेस्टइंडीज को हटाकर नंबर एक स्थान हासिल किया है.

भारत के अब 120 रेटिंग अंक हैं जो कैरेबियाई टीम से दो ज्यादा हैं. श्रीलंका के भी वेस्टइंडीज के समान 118 अंक हैं लेकिन दशमलव में गणना के कारण वह तीसरे स्थान पर है. भारत ने मार्च-अप्रैल में स्वदेश में होने वाली विश्व टी20 चैंपियनशिप से पहले इस प्रारुप में अपनी शानदार फार्म हासिल कर ली है.

भारत ने इससे पहले 2007 में दक्षिण अफ्रीका में यह चैंपियनशिप जीती थी. इंग्लैंड (117 रेटिंग अंक), चौथे स्थान पर है. उसके बाद न्यूजीलैंड (116), दक्षिण अफ्रीका (115), पाकिस्तान (113), ऑस्ट्रेलिया (110), अफगानिस्तान (80) और स्काटलैंड (66) का नंबर आता है.

भारत की इस जीत में कई खास बातें हैं. वनडे श्रृंखला में खराब प्रदर्शन के बाद टीम इंडिया ने पलटवार करते हुए टी-20 श्रृंखला में कंगारुओं को कोई भी मैच जीतने नहीं दिया. भारत ने ऑस्‍ट्रेलिया को उसी की धरती में क्‍लीन स्‍वीप कर इतिहास रच डाला है और एक अनोखे रिकार्ड को भी तोड़ डाला है. ऑस्‍ट्रेलिया को आज तक किसी भी टीम ने उसकी धरती पर क्‍लीन स्‍वीप किया था, लेकिन टीम इंडिया ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए यह कारनामा कर दिखाया और कंगारुओं को उसी के घर पर घुस कर सफाया कर कर दिया.
* धौनी के कैरियर में एक और सितारा
ऑस्‍ट्रेलिया को उसी की धरती में मात देकर महेंद्र सिंह धौनी ने अपने कैरियर में एक और सितारा जड़ लिया है. धौनी ने अपनी कप्‍तानी में भारत को दो-दो वर्ल्‍ड कप दिलाया. एक वनडे और दूसरा टी-20. उसके बाद आज उन्‍होंने ऑस्‍ट्रेलिया को उसी की धरती में सफाया कर एक और बड़ी उपलब्‍धि हासिल कर ली है. टी-20 श्रृंखला में धौनी की बल्‍लेबाजी के साथ-साथ उनकी कप्‍तानी में भी वही पुराना रंग नजर आया. इस जीत के साथ ही उन्‍हें टी-20 विश्व कप के लिए भी टीम मिल गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >