भारत-पाक सीरीज : बीसीसीआई को अब भी सरकार की स्वीकृति का इंतजार

कराची : भारत पाक क्रिकेट सबंधों को बहाल करने में मध्यस्थ की भूमिका निभा रहे जाइल्स क्लार्क को बीसीसीआई ने कहा कि वह अब भी श्रीलंका में भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट श्रृंखला के लिये सरकार की स्वीकृति का इंतजार कर रहे हैं. यहां ‘डान’ अखबार में छपी रिपोर्ट में पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के […]

कराची : भारत पाक क्रिकेट सबंधों को बहाल करने में मध्यस्थ की भूमिका निभा रहे जाइल्स क्लार्क को बीसीसीआई ने कहा कि वह अब भी श्रीलंका में भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट श्रृंखला के लिये सरकार की स्वीकृति का इंतजार कर रहे हैं.

यहां ‘डान’ अखबार में छपी रिपोर्ट में पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के एक अधिकारी के हवाले से क्लार्क ने कहा कि उन्हें भी बीसीसीआई से वही जवाब मिला है जो उसने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड को दिया कि वे सरकार से स्वीकृति मिलने का इंतजार कर रहे हैं. अखबार के अनुसार क्लार्क की बीसीसीआई अध्यक्ष शशांक मनोहर से बात हुई है जिन्होंने कहा है कि सरकार ने अभी भारत पाक क्रिकेट श्रृंखला के लिये एनओसी नहीं दिया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >