24 दिसंबर से 5 जनवरी के बीच होगी भारत-पाक क्रिकेट सीरीज !

नयी दिल्ली : पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड की ओर से कहा गया है कि भारत और पाकिस्तान के बीच 24 दिसंबर से पांच जनवरी 2016 तक एक सीरीज का आयोजन किया जायेगा. हालांकि बीसीसीआई से सचिव अनुराग ठाकुर ने आज बयान दिया है कि जब हम विश्वकप में साथ खेल सकते हैं , हॉकी खेल सकते […]

नयी दिल्ली : पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड की ओर से कहा गया है कि भारत और पाकिस्तान के बीच 24 दिसंबर से पांच जनवरी 2016 तक एक सीरीज का आयोजन किया जायेगा. हालांकि बीसीसीआई से सचिव अनुराग ठाकुर ने आज बयान दिया है कि जब हम विश्वकप में साथ खेल सकते हैं , हॉकी खेल सकते हैं, तो भारत-पाकिस्तान सीरीज क्यों नहीं. लेकिन इस मुद्दे पर फैसला सरकार को करना है.

गौरतलब है कि कल बीसीसीआई के अध्यक्ष शशांक मनोहर ने कहा कि मैं कोई भविष्यवक्ता नहीं हूं कि भारत-पाकिस्तान सीरीज का आयोजन कब हो, इसकी भविष्यवाणी कर सकूं.

भारत और पाकिस्तान के बीच 15 दिसंबर से ही मैच खेले जाने थे, लेकिन दोनों देशों की सरकारों की सहमति नहीं मिलने के कारण सीरीज फंसा हुआ है. बीच में ऐसी खबरें भी आयीं थीं कि सीरीज श्रीलंका में खेला जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >