दक्षिण अफ्रीका को शिकस्त देने का टीम इंडिया को मिला दो करोड़ इनाम

मुंबई : बीसीसीआई के अध्यक्ष शशांक मनोहर ने आज भारतीय क्रिकेट टीम के लिए दो करोड़ इनाम की घोषणा की. यह इनाम टीम को दक्षिण अफ्रीका पर टेस्ट सीरीज में शानदार जीत दर्ज करने के लिए दिया गया है. गौरतलब है कि भारत ने दक्षिण अफ्रीका को चार मैचों की श्रृंखला में 3-0 से शिकस्त […]

मुंबई : बीसीसीआई के अध्यक्ष शशांक मनोहर ने आज भारतीय क्रिकेट टीम के लिए दो करोड़ इनाम की घोषणा की. यह इनाम टीम को दक्षिण अफ्रीका पर टेस्ट सीरीज में शानदार जीत दर्ज करने के लिए दिया गया है.

गौरतलब है कि भारत ने दक्षिण अफ्रीका को चार मैचों की श्रृंखला में 3-0 से शिकस्त दी. वहीं मनोहर ने भारत-पाकिस्तान सीरीज पर कहा कि पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड को फैसला करना है. जबकि पीसीबी की ओर से कहा गया है कि दोनों देशों की सरकारों के बीच बातचीत के बाद ही सीरीज पर फैसला होगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >