झारखंड ने हैदराबाद को दस विकेट से हराया, चमके शुक्‍ला

हैदराबाद : राहुल शुक्ला के पांच विकेट की मदद से हैदराबाद को रणजी ट्राफी ग्रुप सी के मैच में दूसरी पारी में 269 रन पर आउट करने के बाद झारखंड ने दस विकेट से जीत दर्ज करके बोनस अंक समेत सात अंक बना लिये. अपने कल के स्कोर छह विकेट पर 169 रन से आगे […]

हैदराबाद : राहुल शुक्ला के पांच विकेट की मदद से हैदराबाद को रणजी ट्राफी ग्रुप सी के मैच में दूसरी पारी में 269 रन पर आउट करने के बाद झारखंड ने दस विकेट से जीत दर्ज करके बोनस अंक समेत सात अंक बना लिये. अपने कल के स्कोर छह विकेट पर 169 रन से आगे खेलते हुए मेजबान टीम आज दूसरी पारी में 269 रन पर आउट हो गई. इससे झारखंड को जीत के लिये 27 रन का मामूली लक्ष्य मिला जो उसने बिना कोई विकेट गंवाये हासिल कर लिया.

हैदराबाद के लिये बी अनिरुद्ध (79) और बी पी संदीप (58) के अलावा कोई बल्लेबाज नहीं चल सका. झारखंड की ओर से दूसरी पारी में शुक्ला ने 26 ओवर में 89 रन देकर पांच विकेट लिये जबकि शाहबाज नदीम और जसकरण सिंह को दो दो विकेट मिले.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >