अंपायर के सिर में चोट लगी, स्थिति गंभीर

डिंडीगुल (तमिलनाडु) : तमिलनाडु और पंजाब के बीच रणजी ट्राफी मैच में अंपायरिंग कर रहे ऑस्ट्रेलियाई अंपायर जान वार्ड आज तब घायल हो गये जब पंजाब के बल्लेबाज राजविंदर सिंह का शाट उनके सिर पर लगा. पुलिस के अनुसार अंपायर बेहोश हो गया और उन्हें पलानी के अस्पताल में ले जाया गया जहां उनकी स्थिति […]

डिंडीगुल (तमिलनाडु) : तमिलनाडु और पंजाब के बीच रणजी ट्राफी मैच में अंपायरिंग कर रहे ऑस्ट्रेलियाई अंपायर जान वार्ड आज तब घायल हो गये जब पंजाब के बल्लेबाज राजविंदर सिंह का शाट उनके सिर पर लगा.

पुलिस के अनुसार अंपायर बेहोश हो गया और उन्हें पलानी के अस्पताल में ले जाया गया जहां उनकी स्थिति गंभीर बनी हुई है. बल्लेबाज तब चंद्रशेखर का सामना कर रहा था जब उसने गेंद को ड्राइव किया. गेंद सीधे वार्ड को लगी जो तब मुख्य अंपायर की भूमिका निभा रहे थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >