क्या बारिश बिगाड़ेगी बेंगलुरु-लखनऊ का मैच? जानें कैसा रहेगा मौसम का मिजाज

RCB vs LSG, Weather Report: आईपीएल 2026 में आज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच भिड़ंत होगी. मुकाबला बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा. मैच के दौरान मौसम का मिजाज कैसा रहेगा, आइये जानते हैं.

RCB vs LSG, Weather Report: मौसम विभाग के अनुसार बेंगलुरु का मौसम आज अच्छा रहने वाला है. बारिश की कोई संभावना नहीं है.

बेंगलुरु का तापमान कैसा रहेगा?

मैच के दौरान दर्शकों को गर्मी का सामना करना पड़ सकता है. क्योंकि आईएमडी ने बेंगलुरु का अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री रहने का अनुमान लगाया है. मौसम विभाग ने आसमान में बादल छाए रहने का अनुमान लगाया है.

ओस गिरने की संभावना

आरसीबी और लखनऊ के मुकाबले में दूसरी पारी में गेंदबाजी करना आसान नहीं होगा. ऐसा इसलिए क्योंकि रात में ओस गिरने की संभावना है. रात में पारा गिरकर 23 डिग्री होने का अनुमान है.

ये भी पढ़ें: धोनी टीम से बाहर, लेकिन खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर दिख रहा माही का असर

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By ArbindKumar Mishra

मुख्यधारा की पत्रकारिता में 14 वर्षों से ज्यादा का अनुभव. खेल जगत में मेरी रुचि है. वैसे, मैं राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय खबरों पर काम करता हूं. झारखंड की संस्कृति में भी मेरी गहरी रुचि है. मैं पिछले 14 वर्षों से प्रभातखबर.कॉम के लिए काम कर रहा हूं. इस दौरान मुझे डिजिटल मीडिया में काम करने का काफी अनुभव प्राप्त हुआ है. फिलहाल मैं बतौर शिफ्ट इंचार्ज कार्यरत हूं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >