धौनी ने अक्षम बच्चों के चेहरे पर लाई मुस्कान
पुणे : दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ एक दिवसीय क्रिकेट श्रृंखला के बाद भारतीय क्रिकेट कप्तान महेंद्र सिंह धौनी ने आज यहां एक चैरिटी शो के लिये विशिष्ट क्षमता वाले बच्चों के साथ एक घंटा बिताया.... शारीरिक और मानसिक रुप से अक्षम बच्चों के साथ धोनी कल रात यहां मुकुल महादेव फाउंडेशन द्वारा आयोजित समारोह में […]
By Prabhat Khabar Digital Desk |
October 28, 2015 3:17 PM
पुणे : दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ एक दिवसीय क्रिकेट श्रृंखला के बाद भारतीय क्रिकेट कप्तान महेंद्र सिंह धौनी ने आज यहां एक चैरिटी शो के लिये विशिष्ट क्षमता वाले बच्चों के साथ एक घंटा बिताया.
...
शारीरिक और मानसिक रुप से अक्षम बच्चों के साथ धोनी कल रात यहां मुकुल महादेव फाउंडेशन द्वारा आयोजित समारोह में थे.धौनीने उन्हें तोहफे भी दिये. धौनी ने खुशी से सराबोर बच्चों के साथ तस्वीरें भी खिंचवाई. बच्चों ने रंग बिरंगे कपडे पहनकर सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये.
मुकुल महादेव फाउंडेशन के अध्यक्ष मशहूर उद्योगपति प्रकाश छाबरिया ने कहा कि इस मौके पर एकत्र धनराशि का प्रयोग वंचित तबके को चिकित्सा और शिक्षा सहायता मुहैया कराने के लिये ट्रस्ट द्वारा किये जा रहे विभिन्न कामों में खर्च किया जायेगा.
ये भी पढ़ें...
December 5, 2025 11:02 PM
December 5, 2025 10:32 PM
December 5, 2025 10:07 PM
December 5, 2025 8:36 PM
December 5, 2025 6:13 PM
December 5, 2025 5:17 PM
December 5, 2025 4:30 PM
December 5, 2025 5:17 PM
December 5, 2025 1:29 PM
December 5, 2025 12:49 PM
