ललित मोदी के वकील को गैंगस्टर रवि पुजारी से धमकी मिली

मुंबई : आईपीएल के पूर्व कमिश्नर ललित मोदी के वकील ने आरोप लगाया है कि गैंगस्टर रवि पुजारी ने उनको फोन पर धमकी दी है कि वह मोदी के मामले की पैरवी करना बंद कर दें. वकील महमूद आब्दी ने ओशीवारा पुलिस से लिखित आग्रह किया है कि इस धमकी के मद्देनजर उनको पुलिस सुरक्षा […]

मुंबई : आईपीएल के पूर्व कमिश्नर ललित मोदी के वकील ने आरोप लगाया है कि गैंगस्टर रवि पुजारी ने उनको फोन पर धमकी दी है कि वह मोदी के मामले की पैरवी करना बंद कर दें. वकील महमूद आब्दी ने ओशीवारा पुलिस से लिखित आग्रह किया है कि इस धमकी के मद्देनजर उनको पुलिस सुरक्षा की जरुरत है.

आब्दी के पत्र के अनुसार पुजारी ने उनको फोन किया और कहा कि वह ऑस्ट्रेलिया से फोन कर रहा है. इसके बाद उसने उनको धमकी दी कि वह ललित मोदी के मामले की पैरवी करना बंद कर दें.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >