कल जिंबाब्वे दौरा पर रवाना होगी टीम इंडिया

नयी दिल्ली : भारतीय क्रिकेट टीम कल जिंबाब्वे दौरा पर जायेगी. यह टीम वहां तीन एकदिवसीय और दो टी-20 मैच खेलेगी. इस दौरे की खास बात यह है कि इस बार टीम का नेतृत्व युवा क्रिकेटर अजिंक्य रहाणे कर रहे हैं. साथ ही टीम में कई ऐसे खिलाड़ी हैं, जो कभी जिंबाब्वे दौरा पर नहीं […]

नयी दिल्ली : भारतीय क्रिकेट टीम कल जिंबाब्वे दौरा पर जायेगी. यह टीम वहां तीन एकदिवसीय और दो टी-20 मैच खेलेगी. इस दौरे की खास बात यह है कि इस बार टीम का नेतृत्व युवा क्रिकेटर अजिंक्य रहाणे कर रहे हैं. साथ ही टीम में कई ऐसे खिलाड़ी हैं, जो कभी जिंबाब्वे दौरा पर नहीं गये हैं.

इस दौरे को काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है, क्योंकि अगर अजिंक्य इस दौरे में सफल रहे, तो भविष्य के लिए उनसे काफी उम्मीदें जुड़ जायेंगी.इस दौरे के लिए टीम के वरिष्ठ खिलाड़ियों महेंद्र सिंह, विराट कोहली और रोहित शर्मा को आराम दिया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >