बांग्लादेशी कप्तान मशरेफी मुर्तजा ने कहा, हम भारत को हराने में सक्षम

मीरपुर : बांग्लादेश की वनडे टीम के कप्तान मशरेफी मुर्तजा ने कहा कि उनकी टीम तीन मैचों की श्रृंखला में इस सोच के साथ मैदान पर उतरेगी कि वह भारत को हरा सकती है. मुर्तजा ने कहा कि पिछले कुछ वर्षों में उनकी टीम मजबूत हुई है और इससे भारत जैसे मजबूत प्रतिद्वंद्वी के खिलाफ […]

मीरपुर : बांग्लादेश की वनडे टीम के कप्तान मशरेफी मुर्तजा ने कहा कि उनकी टीम तीन मैचों की श्रृंखला में इस सोच के साथ मैदान पर उतरेगी कि वह भारत को हरा सकती है. मुर्तजा ने कहा कि पिछले कुछ वर्षों में उनकी टीम मजबूत हुई है और इससे भारत जैसे मजबूत प्रतिद्वंद्वी के खिलाफ कड़ी क्रिकेट खेलने के लिये उनका मनोबल बढ़ा है.

उन्होंने कल होने वाले पहले वनडे मैच की पूर्व संध्या पर कहा, मेरा भी मानना है कि भारत का जीत का दावेदार है लेकिन जब हम मैदान पर उतरते तो यह नहीं सोचते कि कौन दावेदार है और कौन नहीं. उम्मीद है कि हम अपनी सर्वश्रेष्ठ क्रिकेट खेलेंगे. विश्व कप 2007 के बाद हमने यह सोचना शुरु कर दिया कि हम किसी भी टीम को हरा सकते हैं.

मुर्तजा ने कहा, हमने मैच हारने के बावजूद कभी अपनी मानसिक मजबूती को नहीं गंवाया. निश्चित तौर पर यदि हम अधिक रैकिंग वाली टीम के खिलाफ खेलेंगे तो वह मजबूत दावेदार होगी लेकिन हम नहीं सोचते कि हम उन्हें नहीं हरा सकते. बांग्लादेशी कप्तान ने कहा कि हालिया रिकार्ड उत्साहजनक है और सभी खिलाडियों को एक साथ अच्छा प्रदर्शन करने की जरुरत है.
उन्होंने कहा, ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, भारत और न्यूजीलैंड के अलावा बांग्लादेश भी एक टीम है जो इस समय वनडे में अच्छा प्रदर्शन कर रही है. मैंने खिलाडियों से कहा कि वे आंकडों को देखें तो हम इन टीमों से बहुत पीछे नहीं हैं. मुर्तजा ने कहा, हमारे हर खिलाड़ी को खुद पर भरोसा है. हमें यहा मैदान पर दिखाना होगा लेकिन खिलाडियों पर किसी तरह का दबाव नहीं है. एक या दो खिलाड़ी खराब दौर से गुजर सकते हैं लेकिन यदि हममें से अधिकतर फार्म में रहें तो हम अच्छे परिणाम हासिल कर सकते हैं. उन्होंने कहा कि उनकी टीम एक बार में एक मैच पर ध्यान केंद्रित करेगी.
मुर्तजा ने कहा, हम मैच दर मैच आगे बढेंगे जो कि हमारे लिये महत्वपूर्ण है. हमें अच्छा प्रदर्शन करना होगा और फिर अगले मैच के बारे में सोचना होगा. हमें यह सीखना है कि इस तरह के दबाव से कैसे निबटना है. हम सुधार कर रहे हैं और इसलिए हमें इस दबाव से निबटना होगा.
उन्होंने कहा, दबाव पर बात करना हमारे लिये सही नहीं है. विश्व कप में भी हम पर इसी तरह का दबाव था. वहां जिन लोगों पर हम विश्वास था उन्हें भी यही उम्मीद थी कि हम दूसरे दौर में पहुंच पाएंगे. हमने वहां भी एक बार में एक मैच पर ध्यान दिया था और यहां भी ऐसा करेंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >