मुंबई का छोरा उम्र नौ साल, नौ ओवर में लिये नौ विकेट

होनहार बिरवान के होत चिकने पात, इस कहावत को सच कर दिखाया है मुंबई के नौ वर्षीय मुशीर खान ने. मुशीर के हाथों में वह जादू है जिसके दम पर उसने नौ रन देकर नौ विकट झटक लिये. हालांकि मुशीर खान का चयन मुंबई के अंडर-14 टीम में नहीं हुआ है, लेकिन उसने दादर यूनियन […]

होनहार बिरवान के होत चिकने पात, इस कहावत को सच कर दिखाया है मुंबई के नौ वर्षीय मुशीर खान ने. मुशीर के हाथों में वह जादू है जिसके दम पर उसने नौ रन देकर नौ विकट झटक लिये. हालांकि मुशीर खान का चयन मुंबई के अंडर-14 टीम में नहीं हुआ है, लेकिन उसने दादर यूनियन मातुंगा की तरफ से खेलते हुए यह शानदार प्रदर्शन किया है. मुशीर खान ने विरार सेंटर के खिलाफ खेलते हुए यह अचंभा किया है.

मुशीर के इस प्रदर्शन के बाद चयनकर्ताओं की नजर उसपर पड़ी है. मुशीर का चयन अभी भले ही अंडर -14 टीम में नहीं हुआ है, लेकिन अगर वे इसी तरह का खेल जारी रखते हैं, तो कहना ना होगा कि वे कुछ ही वर्षों में भारतीय क्रिकेट टीम का हिस्सा होंगे, जिसपर हर भारतीय को गर्व होगा.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >