वसीम अकरम ने सचिन तेंदुलकर के बेटे को बताया जुनूनी

नयी दिल्ली : पाकिस्तान के पूर्व दिग्गज क्रिकेटर वसीम अकरम ने सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन को एक जुनूनी बच्चा बताया है. उन्होंने कहा कि हाल ही में मुंबई में हुई मुलाकात में अर्जुन बायें हाथ से स्विंग गेंदबाजी के बारे में जानना चाहते थे. अकरम ने यहां एनडीटीवी से कहा, वह भारत या पाकिस्तान […]

नयी दिल्ली : पाकिस्तान के पूर्व दिग्गज क्रिकेटर वसीम अकरम ने सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन को एक जुनूनी बच्चा बताया है. उन्होंने कहा कि हाल ही में मुंबई में हुई मुलाकात में अर्जुन बायें हाथ से स्विंग गेंदबाजी के बारे में जानना चाहते थे.

अकरम ने यहां एनडीटीवी से कहा, वह भारत या पाकिस्तान के किसी 15 वर्षीय किशोर की तरह क्रिकेट को लेकर जुनूनी है. मैंने उसे फिटनेस और कलाई की स्थिति को लेकर कुछ सामान्य बातें बताई. मैंने उसे समझाया कि एक दायें हाथ के बल्लेबाज के लिए गेंद को अंदर कैसे लाया जाता है. मैंने यह वादा किया है कि तीन महीने अभ्यास करने के बाद उसे दायें हाथ के बल्लेबाज को आउट स्विंग के बारे में बताउंगा.

सचिन तेंदुलकर बायें हाथ के तेज गेंदबाज अर्जुन को स्विंग के बादशाह अकरम के पास लेकर गए. दोनों के बीच यह बातचीत मुंबई इंडियन्स और कोलकाता नाइटराइडर्स के बीच हुए मैच से पहले हुई थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >