आतंकी हमले के बाद जिम्बाब्वे ने पाक दौरा रद्द किया

कराची : पाकिस्तान क्रिकेट को आज तब करारा झटका लगा जबकि क्रिकेट जिम्बाब्वे ने कल यहां एक और आतंकी हमले के कारण अपना बहु प्रचारित पाकिस्तान दौरा रद्द कर दिया. क्रिकेट जिम्बाब्वे का यह फैसला कराची में बुधवार को इस्माइली समुदाय के लोगों पर हमले के एक दिन बाद आया है. इस हमले में 46 […]

कराची : पाकिस्तान क्रिकेट को आज तब करारा झटका लगा जबकि क्रिकेट जिम्बाब्वे ने कल यहां एक और आतंकी हमले के कारण अपना बहु प्रचारित पाकिस्तान दौरा रद्द कर दिया. क्रिकेट जिम्बाब्वे का यह फैसला कराची में बुधवार को इस्माइली समुदाय के लोगों पर हमले के एक दिन बाद आया है. इस हमले में 46 लोगों की जान चली गयी थी.

जिम्बाब्वे को 19 मई को लाहौर पहुंचना था. उसने आतंकी हमले के बाद अपनी सरकार के सुरक्षा विशेषज्ञों से सलाह मशविरा करके यह फैसला किया. पीसीबी के एक सूत्र ने कहा कि क्रिकेट जिम्बाब्वे ने दौरा रद्द करने के संबंध में पीसीबी को आधिकारिक रुप से सूचित कर दिया है. पीसीबी के लिये यह करारा झटका है. उसने इस पर कोई टिप्पणी नहीं की.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >