सौरव गांगुली ने बंगाल के युवा क्रिकेटर की मौत पर दुख जताया

नयी दिल्ली : पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली ने युवा बल्लेबाज अंकित केसरी की मौत पर दुख व्यक्त किया जिनका 17 अप्रैल को बंगाल क्रिकेट संघ के सीनियर वनडे नाकआउट मैच के दौरान साथी खिलाड़ी से टकरा जाने के बाद आज सुबह निधन हो गया था. गांगुली ने अपने शोक संदेश में कहा, मैं आज […]

नयी दिल्ली : पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली ने युवा बल्लेबाज अंकित केसरी की मौत पर दुख व्यक्त किया जिनका 17 अप्रैल को बंगाल क्रिकेट संघ के सीनियर वनडे नाकआउट मैच के दौरान साथी खिलाड़ी से टकरा जाने के बाद आज सुबह निधन हो गया था.

गांगुली ने अपने शोक संदेश में कहा, मैं आज सुबह जब दिल्ली पहुंचा तो मुझे अंकित केसरी के बारे में खबर पता चली. मैं जानता था कि वह अस्पताल में है और मैदान पर टकराने के कारण उसका इलाज चल रहा है. इसके बाद उसकी मौत की खबर दिल दहलाने वाली रही.

ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दे. उन्होंने कहा, मैं चयन बैठकों का हिस्सा था जहां अक्सर उसका चयन किया जाता था. प्रत्येक को उससे काफी उम्मीदें थी. अंकित जैसी युवा प्रतिभा गंवाने के बारे में हम सोच भी नहीं सकते थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >