अंकित केसरी की मौत पर सचिन तेंदुलकर ने जताया शोक : तेंदुलकर

नयी दिल्ली : सचिन तेंदुलकर ने युवा बल्लेबाज अंकित केसरी की मौत पर गहरा दुख व्यक्त किया है जिनका 17 अप्रैल को बंगाल क्रिकेट संघ के सीनियर वनडे नाकआउट मैच के दौरान मैदान पर साथी खिलाड़ी से टकराने के बाद निधन हो गया था. तेंदुलकर ने अपने फेसबुक पेज पर लिखा है, अंकित केसरी की […]

नयी दिल्ली : सचिन तेंदुलकर ने युवा बल्लेबाज अंकित केसरी की मौत पर गहरा दुख व्यक्त किया है जिनका 17 अप्रैल को बंगाल क्रिकेट संघ के सीनियर वनडे नाकआउट मैच के दौरान मैदान पर साथी खिलाड़ी से टकराने के बाद निधन हो गया था.

तेंदुलकर ने अपने फेसबुक पेज पर लिखा है, अंकित केसरी की मौत से दुखी हूं. मैदान पर एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना से होनहार क्रिकेटर के करियर का दुखद अंत हो गया. ईश्वर उनके परिवार और दोस्तों को इस क्षति से उबरने की ताकत दे.

केसरी पिछले तीन दिनों से अस्पताल में थे और उनकी हालत में सुधार हो रहा था. लेकिन आज सुबह तडके उन्हें दिल का दौरा पडा जिसके बाद उन्हें वेंटीलेटर पर रखा गया. बाद में उन्हें मृत घोषित कर दिया गया. इस प्रतिभाशाली 20 वर्षीय बल्लेबाज ने कूच बेहार ट्रॉफी में बंगाल की अंडर-19 टीम की अगुवाई की थी और वह 2014 के अंडर-19 विश्व कप के लिये भारत की 30 सदस्यीय संभावित टीम में शामिल थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >