अजहर अली पाक वनडे टीम के कप्तान बने

कराची : पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने आज हैरानी भरा फैसला लेते हुए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कम अनुभव रखने वाले शीर्ष क्रम के बल्लेबाज अजहर अली को पाकिस्तान की वनडे टीम का कप्तान घोषित कर दिया जो 50 ओवर के विश्व कप के बाद संन्यास ले चुके मिसबाह उल हक का स्थान लेंगे. अजहर (30साल) ने […]

कराची : पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने आज हैरानी भरा फैसला लेते हुए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कम अनुभव रखने वाले शीर्ष क्रम के बल्लेबाज अजहर अली को पाकिस्तान की वनडे टीम का कप्तान घोषित कर दिया जो 50 ओवर के विश्व कप के बाद संन्यास ले चुके मिसबाह उल हक का स्थान लेंगे.

अजहर (30साल) ने 2010 के बाद से 14 मैच खेले हैं और उन्हें मोहम्मद हफीज,रफवाद आलम,सरफराज अहमद,शोएब मकसूद और अनुभवी यूनुस खान पर तरजीह दी गयी. अजहर का चुना जाना इसलिये भी अप्रत्याशित माना जा रहा है कि उसका विश्व कप की पाकिस्तानी टीम में भी नाम नहीं था.

वह 39 टेस्ट भी खेल चुका है. अजहर ने जनवरी 2013 से एक दिवसीय मैच नहीं खेला है और उसको टेस्ट मैचों के लिये मिसबाह उल हक के बाद उपकप्तान बनाया गया है जबकि सरफराज अहमद को वनडे और टी20 का उपकप्तान बनाया गया है. शाहिद अफरीदी टी20 टीम के कप्तान होंगे. पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष शहरयार खान ने मोइन खान के स्थान पर हारुन राशिद को नया मुख्य चयनकर्ता बनाये जाने की घोषणा की है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >