''पेटा'' से जुडे क्रिकेटर रोहित शर्मा

मुंबई : भारतीय क्रिकेटर रोहित शर्मा बेघर बिल्लियों और कुत्तों की नसबंदी का समर्थन करने के लिये पीपुल फोर इथिकल टरीटमेंट ऑफ एनीमल्स (पेटा) से जुड गये हैं. पेटा के नये अभियान में रोहित और एक छोटे कुत्ते को कैमरे की तरफ झांकते हुए दिखाया गया है. इसके पास कैप्सन लिखा है, जानवरों के समर्थन […]

मुंबई : भारतीय क्रिकेटर रोहित शर्मा बेघर बिल्लियों और कुत्तों की नसबंदी का समर्थन करने के लिये पीपुल फोर इथिकल टरीटमेंट ऑफ एनीमल्स (पेटा) से जुड गये हैं. पेटा के नये अभियान में रोहित और एक छोटे कुत्ते को कैमरे की तरफ झांकते हुए दिखाया गया है. इसके पास कैप्सन लिखा है, जानवरों के समर्थन में. बिल्लियों और कुत्तों की नसबंदी करें.

रोहित ने इस बारे में कहा, नसबंदी महत्वपूर्ण है क्योंकि मेरा मानना है कि इससे हम बेघर जानवरों के संकट से निबट सकते हैं. इससे आवारा कुत्तों की संख्या पर नियंत्रण किया जा सकेगा. यह पहला अवसर नहीं है जबकि रोहित जानवरों की मदद के लिये पेटा से जुडे हैं. इससे पहले पिछले साल मार्च में उन्होंने सर्कसों में हाथियों पर हो रहे अत्याचार के खिलाफ आवाज उठायी थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >