मेलबर्न में कोहली की झलक पाने के लिए घंटों इंतजार कर रहे हैं प्रशंसक

मेलबर्न : यदि आप भारतीय क्रिकेटप्रेमी हैं और स्टार क्रिकेटर विराट कोहली की एक झलक पाने के लिये घंटो होटल लैंगाम के सामने खडे हैं तो आपके पास समय बिताने का एक और तरीका है. टीम होटल के पीछे 50 मीटर की दूरी पर यारा नदी पर फुटब्रिज है. इसकी खासियत यह है कि यहां […]

मेलबर्न : यदि आप भारतीय क्रिकेटप्रेमी हैं और स्टार क्रिकेटर विराट कोहली की एक झलक पाने के लिये घंटो होटल लैंगाम के सामने खडे हैं तो आपके पास समय बिताने का एक और तरीका है.

टीम होटल के पीछे 50 मीटर की दूरी पर यारा नदी पर फुटब्रिज है. इसकी खासियत यह है कि यहां ब्रिज के तारों पर अलग-अलग आकार के हजारों ताले हैं जिन पर जोडों के नाम लिखे हैं. स्थानीय लोगों के अनुसार यह ‘लव लाक’ है जहां जोडे अपने जन्म जन्मांतर के रिश्ते की कामना करते हैं.

कोहली तो होटल से निकल नहीं रहे लिहाजा भारतीय जोडे सेल्फी का इंतजार करने की बजाय अपने प्यार की सलामती के लिये ‘लव लाक’ खूब घूम रहे हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >