आईपीएल के सबसे महंगे खिलाड़ी बने युवराज, गावस्कर ने खुशी जतायी

नयी दिल्ली : पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर ने आज आईपीएल आठ की नीलामी में दिल्ली डेयरडेविल्स द्वारा युवराज सिंह को 16 करोड़ रुपये में खरीदने का समर्थन करते हुए कहा कि यह दिग्गज बल्लेबाज भारतीय क्रिकेट को दी गई सेवाओं के लिए एक-एक पैसे का हकदार है. गावस्कर ने एनडीटीवी से कहा, मैं उसके लिए […]

नयी दिल्ली : पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर ने आज आईपीएल आठ की नीलामी में दिल्ली डेयरडेविल्स द्वारा युवराज सिंह को 16 करोड़ रुपये में खरीदने का समर्थन करते हुए कहा कि यह दिग्गज बल्लेबाज भारतीय क्रिकेट को दी गई सेवाओं के लिए एक-एक पैसे का हकदार है.

गावस्कर ने एनडीटीवी से कहा, मैं उसके लिए सच में खुश हूं, देखिए उसे जीवन में क्या किया है. वह विश्व कप 2011 में मैन आफ द टूर्नामेंट रहा और फिर वह बीमार था. वह भारतीय क्रिकेट को दी सेवाओं के लिए एक-एक पैसे का हकदार है. उन्‍होंने कहा कि युवराज आईपीएल में राजधानी के फिरोजशाह कोटला स्टेडियम में दर्शकों की भीड खींचेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >