विश्वकप में टीम की दावेदारी को लेकर बात नहीं करना चाहते हैं एबी डी विलियर्स

वेलिंगटन : दक्षिण अफ्रीकी क्रिकेट टीम के कप्तान एबी डी विलियर्स ने अपनी टीम के विश्व कप के दावेदारों में शामिल होने की बात मानी लेकिन उन्होंने टीम की संभावनाओं के बारे में बातें नहीं की.डी विलियर्स ने क्राइस्टचर्च में होने वाले टीम के अभ्यास मैच से पहले कहा, हम टूर्नामेंट में पहले भी दावेदारों […]

वेलिंगटन : दक्षिण अफ्रीकी क्रिकेट टीम के कप्तान एबी डी विलियर्स ने अपनी टीम के विश्व कप के दावेदारों में शामिल होने की बात मानी लेकिन उन्होंने टीम की संभावनाओं के बारे में बातें नहीं की.डी विलियर्स ने क्राइस्टचर्च में होने वाले टीम के अभ्यास मैच से पहले कहा, हम टूर्नामेंट में पहले भी दावेदारों में शामिल रहे हैं. लेकिन यह हमारे काम नहीं आया.

उन्होंने कहा कि उन्हें नहीं लगता कि दावेदार होने की बात को ज्यादा तूल देना चाहिए और इसके बारे में ज्यादा बात करना चाहिए लेकिन ऑस्ट्रेलिया इस समय सीमित ओवर के प्रारूप में विश्व की नंबर एक टीम है और उसकी दावेदारी सबसे मजबूत है.दक्षिणी अफ्रीकी कप्तान ने कहा, हमें पता है कि हमपर किस तरह का दबाव है और हम ट्रॉफी अपने देश लाना चाहते हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >