वानखेड़े में खेला जायेगा रणजी ट्रॉफी का फाइनल

मुंबई : रणजी ट्रॉफी का फाइनल मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में अगले महीने खेला जायेगा, जबकि कोलकाता और बेंगलुरु में दो सेमीफाइनल मुकाबले होंगे.बीसीसीआई के सूत्रों ने बताया कि रणजी ट्रॉफी का फाइनल मैच आठ से 12 मार्च तक खेला जायेगा जबकि सेमीफाइनल मैच 27 फरवरी से एक मार्च तक होंगे. इसी बीच बीसीसीआई […]

मुंबई : रणजी ट्रॉफी का फाइनल मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में अगले महीने खेला जायेगा, जबकि कोलकाता और बेंगलुरु में दो सेमीफाइनल मुकाबले होंगे.बीसीसीआई के सूत्रों ने बताया कि रणजी ट्रॉफी का फाइनल मैच आठ से 12 मार्च तक खेला जायेगा जबकि सेमीफाइनल मैच 27 फरवरी से एक मार्च तक होंगे.

इसी बीच बीसीसीआई ने चार क्वार्टर फाइनल मैचों की मेजबानी कटक, इंदौर, लाहली और जयपुर को सौंपी है. ये मुकाबले 15 से 19 फरवरी तक होंगे.नॉकआउट क्वॉलीफायर टीमों के चयन के लिए प्रतियोगिता के आखिरी चरण के गु्रप मैच आज से शुरू हो रहे हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >