रणजी ट्रॉफी : हैदराबाद ने त्रिपुरा को नौ विकेट हराया

अगरतला : हैदराबाद ने आज यहां रणजी ट्रॉफी ग्रुप सी मैच में त्रिपुरा को नौ विकेट से हराकर छह अंक हासिल किए. चार विकेट पर 240 रन से आगे खेलने उतरी त्रिपुरा की टीम 351 रन पर सिमट गई जिससे हैदराबाद को 45 रन का लक्ष्य मिला. हैदराबाद ने इसके बाद लक्ष्य का पीछा करते […]

अगरतला : हैदराबाद ने आज यहां रणजी ट्रॉफी ग्रुप सी मैच में त्रिपुरा को नौ विकेट से हराकर छह अंक हासिल किए. चार विकेट पर 240 रन से आगे खेलने उतरी त्रिपुरा की टीम 351 रन पर सिमट गई जिससे हैदराबाद को 45 रन का लक्ष्य मिला.

हैदराबाद ने इसके बाद लक्ष्य का पीछा करते हुए अक्षत रेड्डी (27) का विकेट गंवाने के बाद 6.5 ओवर में एक विकेट पर 48 रन बनाकर जीत दर्ज की. सलामी बल्लेबाज तन्मय अग्रवाल ने 21 रन बनाए. इससे पहले त्रिपुरा की ओर से राकेश सोलंकी शीर्ष स्कोरर रहे जिन्होंने 85 रन बनाए. हैदराबाद की ओर से चामा मिलिंद ने 83 रन देकर चार विकेट हासिल किए जबकि अनवर अहमद और आकाश भंडारी ने दो दो विकेट चटकाए.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >