धौनी की टीम ने जीता चैंपियंस लीग का ताज

बेंगलूर : पहले बल्‍लेबाजी करने उतरी केकेआर ने गौतम गंभीर के बेहतरीन बल्‍लेबाजी के बदौलत 6 विकेट पर 180 रन तो बनाए लेकिन जीतने में कामयाब नहीं हो सकी. चेन्‍नई के टास जीत कर पहले गेंदबाजी का फैसला सही साबित हुआ. चेन्‍नई के तरफ से पवन नेगी ने KKR के 5 विकेट चटकाए तो इधर […]

बेंगलूर : पहले बल्‍लेबाजी करने उतरी केकेआर ने गौतम गंभीर के बेहतरीन बल्‍लेबाजी के बदौलत 6 विकेट पर 180 रन तो बनाए लेकिन जीतने में कामयाब नहीं हो सकी. चेन्‍नई के टास जीत कर पहले गेंदबाजी का फैसला सही साबित हुआ. चेन्‍नई के तरफ से पवन नेगी ने KKR के 5 विकेट चटकाए तो इधर रैना ने अपने घातक बल्‍लेबाजी से टीम को जीत दिला दिया.KKR ने पहले बल्‍लेबाजी करते हुए चेन्‍नई को 180 रनों का विशाल लक्ष्‍य दिया था जो चेन्‍नई ने सात विकेट रहते जीत लिया.
इससे पूर्व बायें हाथ के स्पिनर पवन नेगी के पांच विकेट की बदौलत चेन्नई सुपर किंग्स ने चैम्पियंस लीग टी20 क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल में आज कोलकाता नाइट राइडर्स को छह विकेट पर 181 रन पर रोक दिया जबकि उसके कप्तान गौतम गंभीर ने 51 गेंद में 80 रन बनाये.
दिल्ली के 21 वर्षीय नेगी अपनी प्रदेश टीम के भी नियमित सदस्य नहीं हैं और तीन साल में सिर्फ दो प्रथम श्रेणी मैच खेले हैं. उन्होंने चार ओवर में 22 रन देकर पांच विकेट लिये जिससे केकेआर 200 के पार नहीं पहुंच सका. पहले बल्लेबाजी के लिये भेजे जाने पर केकेआर के कप्तान गंभीर ने मोर्चे से अगुवाई की. उन्होंने राबिन उथप्पा (39) के साथ पहले विकेट के लिये 91 रन की साङोदारी की. गंभीर ने अपनी पारी में सात चौके और तीन छक्के लगाये.
आखिरी ओवरों में युवा मनीष पांडे ने 19 गेंद में 32 रन और युसूफ पठान ने नौ गेंद में 20 रन बनाये. टर्न और उछाल लेती चिन्नास्वामी स्टेडियम की पिच पर नेगी ने बल्लेबाजों को काफी परेशान किया. उन्होंने उथप्पा और जाक कैलिस को पहले स्पैल में आउट किया और उसके बाद पांडे, रियान टेन डोइशे (0) और कुलदीप यादव (0) को 19वें ओवर में पांच गेंद के भीतर आउट किया. पहले 10 ओवरों में 89 रन लुटाने के बाद चेन्नई के गेंदबाजों ने वापसी की और आखिरी दस ओवरों में छह विकेट चटकाये हालांकि उन्होंने 91 रन भी दिये.
केकेआर के सलामी बल्लेबाजों गंभीर और उथप्पा ने दूसरे ओवर में मोहित शर्मा को चौके जडकर 13 रन लिये. केकेआर के 50 रन 5.4 ओवरों में बने. उथप्पा और गंभीर ने स्पिनर आर अश्विन और रविंद्र जडेजा के खिलाफ खुलकर रन बनाये. नेगी ने फ्लाइट लेती गेंद पर उथप्पा को आउट किया जबकि महेंद्र सिंह धोनी ने विकेट के पीछे आसान स्टम्पिंग की.
गंभीर ने अर्धशतक 35 गेंद में पूरा किया. कैलिस (1) के जल्दी आउट होने के बाद गंभीर और पांडे ने उम्दा साङोदारी की. गंभीर ने नेगी और ब्रावो को छक्के लगाये. ऐसा लग रहा था कि वह आज शतक जमायेंगे लेकिन जडेजा ने उन्हें ब्रेंडन मैकुलम के हाथों लपकवाकर उनकी पारी का अंत किया.
पांडे ने दो चौके और छक्के लगाकर स्कोर 150 के पार पहुंचाया. नेगी ने हालांकि फिर 19वें ओवर में सिर्फ दो रन दिये और तीन विकेट भी चटकाये. इसके बाद युसूफ पठान ने आशीष नेहरा को आखिरी ओवर में दो चौके और एक छक्का लगाकर चेन्नई को चुनौतीपूर्ण लक्ष्य दिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >