न्‍यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्‍ट में पृथ्‍वी की जगह शुभमान को मिलना चाहिए मौका : हरभजन सिंह

हैमिल्टन : भारत के सीनियर आफ स्पिनर हरभजन सिंह का मानना है कि भारत ए के लिये हाल ही में शानदार प्रदर्शन करने वाले शुभमान गिल टेस्ट क्रिकेट में पदार्पण के लिये तैयार हैं. शुभमान ने पहले ए टेस्ट मैच में 83 और नाबाद 204 रन बनाये. इसके बाद दूसरे मैच में शतक जमाया. पृथ्वी […]

हैमिल्टन : भारत के सीनियर आफ स्पिनर हरभजन सिंह का मानना है कि भारत ए के लिये हाल ही में शानदार प्रदर्शन करने वाले शुभमान गिल टेस्ट क्रिकेट में पदार्पण के लिये तैयार हैं.

शुभमान ने पहले ए टेस्ट मैच में 83 और नाबाद 204 रन बनाये. इसके बाद दूसरे मैच में शतक जमाया. पृथ्वी शॉ भी अंतिम एकादश में चयन के दावेदार है जो 16 महीने बाद टेस्ट टीम में लौटे हैं. हरभजन ने कहा, शुभमान को मौका मिलना चाहिये क्योंकि वह रिजर्व सलामी बल्लेबाज के रूप में टीम में काफी समय से है.

रोहित शर्मा के चोटिल होने और केएल राहुल के चुने नहीं जाने से भारत टेस्ट टीम में मयंक अग्रवाल से पारी का आगाज करा सकता है. अग्रवाल हालांकि ए टेस्ट और तीनों वनडे में नाकाम रहे. हरभजन ने कहा, मयंक का टेस्ट क्रिकेट में अच्छा रिकार्ड है. वह खेल को बखूबी समझता है.

तीन वनडे पारियों और एक अभ्यास मैच के कारण उसे बाहर नहीं किया जा सकता. ऐसा नहीं होता. उन्होंने कहा, उसने हर समय रन बनाये हैं. मेरा मानना है कि मयंक और शुभमान को पहला टेस्ट खेलना चाहिये. भारत के पूर्व विकेटकीपर दीप दासगुप्ता का मानना है कि पृथ्वी को अंतिम एकादश में होना चाहिये.

उन्होंने कहा, मैं मानता हूं कि शुभमान शानदार फार्म में है, लेकिन पृथ्वी ने मयंक से भी पहले टेस्ट क्रिकेट में पदार्पण किया. उसने अच्छा प्रदर्शन किया और चोटिल होने से पहले वह पहली पसंद था. उन्होंने कहा, पृथ्वी टीम में जगह वापिस पाने का हकदार है. शुभमान को इंतजार करना होगा.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >