स्‍पॉट फिक्सिंग में शामिल पाकिस्‍तानी क्रिकेटर को 17 महीने की जेल

नयी दिल्ली : पाकिस्तान के पूर्व बल्लेबाज नासिर जमशेद को पाकिस्तान सुपर लीग में स्‍पॉट फिक्सिंग में शामिल होने के आरोप में 17 महीने की जेल की सजा सुनाई गई है. जमशेद को ब्रिटिश नागरिक युसूफ अनवर और मोहम्मद एजाज के साथ गिरफ्तार किया गया था. उन्होंने शुरुआत में आरोपों से इनकार किया था. उन […]

नयी दिल्ली : पाकिस्तान के पूर्व बल्लेबाज नासिर जमशेद को पाकिस्तान सुपर लीग में स्‍पॉट फिक्सिंग में शामिल होने के आरोप में 17 महीने की जेल की सजा सुनाई गई है.

जमशेद को ब्रिटिश नागरिक युसूफ अनवर और मोहम्मद एजाज के साथ गिरफ्तार किया गया था. उन्होंने शुरुआत में आरोपों से इनकार किया था. उन पर पीएसएल 2018 के दौरान इस्लामाबाद युनाइटेड और पेशावर जाल्मी के बीच दुबई में खेले गए मैच के दौरान खिलाड़ियों को जान बूझकर खराब खेलने के लिये उकसाने का आरोप है.

जमशेद को पिछले साल दिसंबर में सुनवाई के दौरान दोषी पाया गया. पीसीबी ने उन पर अगस्त 2018 में दस साल का प्रतिबंध लगा दिया था. अनवर कोइ 40 महीने और एजाज को 30 महीने जेल की सजा सुनाई गई.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >