धौनी की अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी पर संदेह : कपिल

नयी दिल्ली : दिग्गज भारतीय हरफनमौला कपिल देव ने पूर्व कप्तान महेन्द्र सिंह धौनी की अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी पर संदेह जताते हुए कहा कि उन्हें नहीं लगता कि कोई इतने लंबे समय तक खेल से दूर रहने के बाद वापसी कर सकता है. भारत को अपनी कप्तानी में दो विश्व कप खिताब दिलाने वाले […]

नयी दिल्ली : दिग्गज भारतीय हरफनमौला कपिल देव ने पूर्व कप्तान महेन्द्र सिंह धौनी की अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी पर संदेह जताते हुए कहा कि उन्हें नहीं लगता कि कोई इतने लंबे समय तक खेल से दूर रहने के बाद वापसी कर सकता है.

भारत को अपनी कप्तानी में दो विश्व कप खिताब दिलाने वाले धौनी पिछले साल इंग्लैंड में हुए आईसीसी विश्व कप के बाद से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट नहीं खेले हैं और हाल ही में बीसीसीआई ने उन्हें केन्द्रीय अनुबंध वाले खिलाड़ियों की सूची से बाहर कर दिया.

भारत को 1983 में विश्व कप दिलाने वाले कप्तान कपिल कहा, अगर आपने इतने लंबे समय तक क्रिकेट नहीं खेला है तो मुझे नहीं लगता कि आप कहीं से भी वापसी कर सकते हैं. कपिल ने कहा कि आईपीएल में धौनीका लय में होना काफी अहम होगा. उन्होंने कहा, उनके पास आईपीएल के जरिये मौका होगा, वहां उनकी लय काफी अहम होगी और चयनकर्ताओं को देखना होगा कि देश के लिए क्या सर्वश्रेष्ठ है.

उन्होंने कहा, धौनी ने देश के लिए काफी योगदान दिया है, लेकिन जब आप छह-सात महीने नहीं खेलते हैं तो सब के दिमाग में संदेह पैदा होने लगता है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >