ऑस्ट्रेलिया से पहला वनडे आज, वानखेड़े का पिछला वनडे रिकॉर्ड बदलने उतरेगी टीम इंडिया, 2011 के बाद यहां नहीं मिली जीत

मुंबई : भारत को मंगलवार को यहां ऑस्ट्रेलिया की मजबूत टीम के खिलाफ होने वाले तीन मैचों की सीरीज के पहले एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैच में पारी का आगाज करने के लिए फॉर्म में चल रहे केएल राहुल और अनुभवी शिखर धवन में से एक को चुनना होगा. ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच होने वाली इस […]

मुंबई : भारत को मंगलवार को यहां ऑस्ट्रेलिया की मजबूत टीम के खिलाफ होने वाले तीन मैचों की सीरीज के पहले एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैच में पारी का आगाज करने के लिए फॉर्म में चल रहे केएल राहुल और अनुभवी शिखर धवन में से एक को चुनना होगा.
ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच होने वाली इस द्विपक्षीय सीरीज में निजी प्रतिद्वंद्वीताएं भी देखने को मिलेगी, जिसमें रोहित शर्मा बनाम डेविड वॉर्नर तथा विराट कोहली बनाम स्टीव स्मिथ की जंग रोमांचक होगी. जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी और नवदीप सैनी की मौजूदगी वाला भारत का तेज गेंदबाजी आक्रमण ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों की परीक्षा लेने को तैयार हैं.
दूसरी तरफ ऑस्ट्रेलिया के पास आइपीएल के सबसे महंगे विदेशी खिलाड़ी पैट कमिंस, केन रिचर्डसन और अनुभवी मिचेल स्टार्क जैसे तेज गेंदबाज हैं, जो कोहली और उनकी टीम को परेशान करने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे.
एलेक्स कैरी की आक्रामक बल्लेबाजी और शानदार विकेटकीपिंग को भारत के विकेटकीपर-बल्लेबाज रिषभ पंत से चुनौती मिलेगी. टेस्ट क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में छाप छोड़ने वाले ऑस्ट्रेलिया के युवा बल्लेबाज मार्नस लाबुशेन अपनी बेहतरीन फॉर्म को छोटे प्रारूप में भी दोहराना चाहेंगे.
भारत के लिए हालांकि सबसे बड़ी चुनौती यह चुनने की होगी कि रोहित के साथ पारी का आगाज धवन और राहुल में से कौन करेगा. अगर मौजूदा फॉर्म को मानक माना जाता है, तो राहुल इस दौड़ में धवन को पीछे छोड़ देंगे.
कोहली बोले : रोहित, धवन और राहुल खेल सकते हैं, मैं अपनी बल्लेबाजी क्रम में कर सकता हूं बदलाव
भारतीय कप्तान विराट कोहली ने सोमवार को संकेत दिये कि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ यहां होने वाले पहले वनडे मैच में अंतिम एकादश में शिखर धवन और केएल राहुल दोनों को जगह देने के लिए वह बल्लेबाजी क्रम में स्वयं नीचे आ सकते हैं.
उप कप्तान रोहित शर्मा का अंतिम एकादश में चुना जाना तय है, लेकिन टीम प्रबंधन का धवन या राहुल को चुनने का मुश्किल फैसला करना है. कप्तान को हालांकि ऐसा कोई कारण नजर नहीं आता कि ये दोनों नहीं खेल सकें. कोहली ने कहा कि देखिये, फार्म में चल रहा खिलाड़ी हमेशा टीम के लिए अच्छा होता है. बेशक आप चाहते हैं कि सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी उपलब्ध रहें और इसके बाद चुनते हैं कि संयोजन क्या होना चाहिए.
कंगारुओं के खिलाफ खूब चला है इनका बल्ला
रोहित शर्मा
1844 रन
76.83 औसत
07 शतक
2013 के बाद दोनों टीमों ने बरसाये हैं रन
विराट कोहली
1463 रन
60.95 औसत
07 शतक
शिखर धवन
975 रन
44.31 औसत
04 शतक
09 सीरीज दोनों टीमों ने खेली हैं अब तक भारत में
05 सीरीज ऑस्ट्रेलिया ने जीता है
04 ट्रॉफी भारत के नाम रहा है
61 मैच दोनों टीमें ने भारत में खेले हैं
27 मैच भारत ने जीते हैं
29 मैचों में ऑस्ट्रेलिया ने बाजी मारी है
05 मैच रद्द हुए हैं
पिछली सीरीज
2018 में इसके पहले खेली गयी वनडे सीरीज में ऑस्ट्रेलिया ने 3-2 से भारत को हरा दिया था.
2011 के बाद वानखेड़े में
2015 में दक्षिण अफ्रीका ने भारत को 214 रनों से करारी शिकस्त दी थी
2017 में न्यूजीलैंड ने चार विकेट से हराया था
टीमें
भारत : कोहली (कप्तान), रोहित, धवन, लोकेश, श्रेयस अय्यर, मनीष पांडे, केदार जाधव, रिषभ पंत, शिवम दुबे, जडेजा, चहल, कुलदीप, नवदीप सैनी, जसप्रीत बुमराह, शार्दुल ठाकुर व मोहम्मद शमी
ऑस्ट्रेलिया : आरोन फिंच (कप्तान), कैरी, पैट्रिक कमिंस, एश्टन एगर, पीटर हैंड्सकांब, हेजलवुड, लाबुशेन, केन रिचर्डसन, स्मिथ, मिचेल स्टार्क, एशटन टर्नर, डेविड वॉर्नर और एडम जम्पा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >