विराट कोहली सबसे तेज 11000 रन बनाने वाले कप्तान बने

पुणे : विराट कोहली ने शुक्रवार को यहां श्रीलंका के खिलाफ कप्तान के रूप में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे तेज 11,000 रन पूरे करने का नया रिकॉर्ड बनाया. कोहली को यह उपलब्धि हासिल करने के लिए केवल एक रन की दरकार थी. उन्होंने लक्षण संदाकन की गेंद पर एक रन लेकर यह उपलब्धि हासिल की. […]

पुणे : विराट कोहली ने शुक्रवार को यहां श्रीलंका के खिलाफ कप्तान के रूप में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे तेज 11,000 रन पूरे करने का नया रिकॉर्ड बनाया. कोहली को यह उपलब्धि हासिल करने के लिए केवल एक रन की दरकार थी. उन्होंने लक्षण संदाकन की गेंद पर एक रन लेकर यह उपलब्धि हासिल की.

कोहली इस तरह से इस मुकाम पर पहुंचने वाले दुनिया के छठे और भारत के दूसरे कप्तान बने. उनसे पहले भारत से महेंद्र सिंह धोनी ने यह उपलब्धि हासिल की थी. इस मुकाम पर सबसे कम पारियों में पहुंचने के मामले में कोहली के बाद रिकी पोंटिंग, ग्रीम स्मिथ, धोनी, एलन बोर्डर और स्टीफन फ्लेमिंग का नंबर आता है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >