वेस्टइंडीज के खिलाफ बेखौफ बल्लेबाजी के लिये गांगुली ने टीम इंडिया को सराहा

नयी दिल्ली : बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली ने वेस्टइंडीज के खिलाफ हाल ही में संपन्न टी20 शृंखला में बेखौफ बल्लेबाजी के लिये भारतीय क्रिकेट टीम की सराहना की. भारत ने तीसरा टी20 मैच 67 रन से जीतकर शृंखला 2-1 से अपने नाम की. गांगुली ने ट्वीट किया, कइयों ने सोचा होगा कि भारत ही शृंखला […]

नयी दिल्ली : बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली ने वेस्टइंडीज के खिलाफ हाल ही में संपन्न टी20 शृंखला में बेखौफ बल्लेबाजी के लिये भारतीय क्रिकेट टीम की सराहना की.
भारत ने तीसरा टी20 मैच 67 रन से जीतकर शृंखला 2-1 से अपने नाम की. गांगुली ने ट्वीट किया, कइयों ने सोचा होगा कि भारत ही शृंखला जीतेगा. जीत हैरानी की बात नहीं है.
काबिले तारीफ है कि भारत ने जिस तरह से निर्भीक होकर बल्लेबाजी की. कोई टीम में अपनी जगह के लिये नहीं खेल रहा था, सभी जीत के इरादे से खेल रहे थे. शाबास भारत.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >