डेविड वार्नर बने गुलाबी गेंद से तिहरा शतक जड़ने वाले दूसरे बल्लेबाज, पाकिस्तान की हालत पस्त

एडीलेडः आस्ट्रेलिया के सलामी बल्लेबाज डेविड वार्नर ने पाकिस्तान के खिलाफ दूसरे टेस्ट में तिहरा शतक जड़ा. 33 साल के वार्नर ने मोहम्मद अब्बास की गेंद पर चौका लगाकर तिहरा शतक जमाया. उन्होंने 418 गेंद की अपनी पारी में 39 चौके औऱ एक छक्के की मदद से नाबाद 335 रन बनाए. वह करीब नौ घंटे […]

एडीलेडः आस्ट्रेलिया के सलामी बल्लेबाज डेविड वार्नर ने पाकिस्तान के खिलाफ दूसरे टेस्ट में तिहरा शतक जड़ा. 33 साल के वार्नर ने मोहम्मद अब्बास की गेंद पर चौका लगाकर तिहरा शतक जमाया. उन्होंने 418 गेंद की अपनी पारी में 39 चौके औऱ एक छक्के की मदद से नाबाद 335 रन बनाए. वह करीब नौ घंटे तक क्रीज पर डटे रहे.
वार्नर भारत के करूण नायर के बाद तिहरा शतक जमाने वाले पहले खिलाड़ी हैं. नायर ने 2016 में इंग्लैंड के खिलाफ नाबाद 303 रन बनाये थे. टेस्ट क्रिकेट में सर्वोच्च स्कोर का रिकार्ड वेस्टइंडीज के ब्रायन लारा के नाम है जिन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ 2004 में सेंट जोंस में नाबाद 400 रन बनाये थे. एशेज श्रृंखला में 10 पारियों में सिर्फ 95 रन बना सके वार्नर ने शानदार वापसी की है.
डे-नाइट टेस्ट मैच के इतिहास में तिहरा शतक जड़ने वाले वह दूसरे बल्लेबाज बन गए हैं. डे-नाइट टेस्ट में सबसे पहले पाकिस्तान के अजहर अली ने तिहरा शतक लगाया था. अजहर अली ने 13 अक्टूबर 2016 को वेस्टइंडीज के खिलाफ नाबाद 302 रन बनाए थे. जो गुलाबी गेंद का पहला तिहरा शतक था. टेस्ट क्रिकेट में वॉर्नर का यह सर्वाधिक स्कोर है.
इससे पहले उनका सर्वाधिक स्कोर 253 रन था, जो उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ साल 2015 में पर्थ में खेले गए टेस्ट में बनाया था. ऑस्ट्रेलिया-पाकिस्तान के बीच खेले जा रहे सीरीज के दूसरे टेस्ट मुकाबले में भी पाकिस्तानी गेंदबाजों की धुनाई होती रही.
पाकिस्तान के तीन गेंदबाजों ने 100 से ज्यादा रन खर्च किए. सबसे सफल गेंदबाज शाहिन अफरीदी रहे जिन्होंने 88 रन खर्च कर तीन विकेट झटके. आस्ट्रेलिया ने मात्र 127 ओवर में तीन विकेट के नुकसान पर 589 रन बनाकर पारी घोषित कर दी. वार्नर के अलावा लबुशाने ने भी 162 रन की शानदार पारी खेली.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >