रोहित शर्मा ने दिये संकेत, रविवार को पदार्पण कर सकते हैं शिवम दुबे

नयी दिल्ली : भारतीय कार्यवाहक कप्तान रोहित शर्मा ने शनिवार को संकेत दिया कि मुंबई के ऑलराउंडर शिवम दुबे को रविवार को यहां बांग्लादेश के खिलाफ शुरुआती टी20 मैच में अंतरराष्ट्रीय पदार्पण का मौका दिया जा सकता है. कप्तान ने युवा दुबे और संजू सैमसन की काफी प्रशंसा की, उन्होंने केरल के विकेटकीपर के अनुभव […]

नयी दिल्ली : भारतीय कार्यवाहक कप्तान रोहित शर्मा ने शनिवार को संकेत दिया कि मुंबई के ऑलराउंडर शिवम दुबे को रविवार को यहां बांग्लादेश के खिलाफ शुरुआती टी20 मैच में अंतरराष्ट्रीय पदार्पण का मौका दिया जा सकता है.

कप्तान ने युवा दुबे और संजू सैमसन की काफी प्रशंसा की, उन्होंने केरल के विकेटकीपर के अनुभव की बात भी कही. रोहित ने कहा कि इन दोनों में से एक खिलाड़ी को अंतिम एकादश में खेलते हुए देखा जा सकता है और जिस तरह से वह युवा विकेटकीपर ऋषभ पंत का समर्थन कर रहे थे, यह स्पष्ट था कि दुबे को अंतरराष्ट्रीय पदार्पण दिया जा सकता है.

रोहित ने मैच से पूर्व संध्या पर आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में कहा, हम अभी आकलन करेंगे और मैच से पहले भी विचार किया जायेगा, लेकिन दोनों (संजू और दुबे) निश्चित रूप से दौड़ में हैं.

इनमें से एक को निश्चित रूप से खिलाया जायेगा. आप इन्हें अंतिम एकादश में खेलते हुए देख सकते हैं. हर किसी के लिये दरवाजे खुले हैं. किसी भी समय कोई भी अंतिम एकादश में खेल सकता है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >