सौरव गांगुली के बीसीसीआई बॉस बनने पर कोच रवि शास्‍त्री ने दिया बड़ा बयान

नयी दिल्‍ली : बीसीसीआई को सौरव गांगुली के रूप में नया बॉस मिल गया है. गांगुली ने 23 अक्‍तूबर को बीसीसीआई अध्‍यक्ष का पदभार संभाला. तब से उन्‍हें बधाईयों का तांता लग गया है. कई पूर्व क्रिकेटरों ने भी ‘बंगाल टाइगर’ को बधाई दी. टीम इंडिया के हेड कोच रवि शास्‍त्री ने भी गांगुली को […]

नयी दिल्‍ली : बीसीसीआई को सौरव गांगुली के रूप में नया बॉस मिल गया है. गांगुली ने 23 अक्‍तूबर को बीसीसीआई अध्‍यक्ष का पदभार संभाला. तब से उन्‍हें बधाईयों का तांता लग गया है. कई पूर्व क्रिकेटरों ने भी ‘बंगाल टाइगर’ को बधाई दी.

टीम इंडिया के हेड कोच रवि शास्‍त्री ने भी गांगुली को बधाई दी और कहा कि गांगुली को बीसीसीआई अध्‍यक्ष बनने के लिए मैं दिल से बधाई देता हूं. उनकी नियुक्ति भारतीय क्रिकेट को सही दिशा में आगे ले जाने के लिए एक बड़ा संकेत है.

रवि शास्‍त्री ने आगे कहा, सौरव हमेशा से ही एक स्‍वभाविक नेता रहे हैं. उनके जैसा व्‍यक्ति इस पद के लिए सही है. सौरव ने बंगाल क्रिकेट को 4 से 5 साल तक अपनी सेवाएं दी हैं. अब बीसीसीआई के अध्‍यक्ष के रूप में उनका चयन होना भारतीय क्रिकेट के लिए अच्‍छा संकेत है.

शास्‍त्री ने महेंद्र सिंह धौनी की आलोचना करने वालों को जोरदार लताड़ लगायी. उन्‍होंने कहा, धौनी पर बोलने वालों में से आधे से अधिक लोग अपने जूते के फीते तक सही से नहीं बांध सकते हैं. शास्‍त्री ने आगे कहा, धौनी ने देश के लिए अनेक उपलब्धियां हासिल की हैं. लोग इतनी जल्दी में क्‍यों हैं कि वो क्रिकेट से संन्‍यास ले लें. शायद ऐसे लोगों के पास बात करने के लिए कोई मुद्दा ही नहीं बचा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >