आउट होने पर मिशेल मार्श ने दीवार पर मारा मुक्का और फिर…

सिडनी : आलराउंडर मिशेल मार्श का पाकिस्तान के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में खेलना संदिग्ध है क्योंकि दीवार पर मुक्का मारने के कारण उनके दायें हाथ में चोट लग गयी है, उनकी इस हरकत को आस्ट्रेलियाई कोच जस्टिन लैंगर ने ‘बेवकूफाना’ करार दिया. पश्चिम आस्ट्रेलिया के कप्तान मार्श ने रविवार को तस्मानिया के खिलाफ शैफील्ड […]

सिडनी : आलराउंडर मिशेल मार्श का पाकिस्तान के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में खेलना संदिग्ध है क्योंकि दीवार पर मुक्का मारने के कारण उनके दायें हाथ में चोट लग गयी है, उनकी इस हरकत को आस्ट्रेलियाई कोच जस्टिन लैंगर ने ‘बेवकूफाना’ करार दिया. पश्चिम आस्ट्रेलिया के कप्तान मार्श ने रविवार को तस्मानिया के खिलाफ शैफील्ड शील्ड मैच में 53 रन पर आउट होने के बाद ड्रेसिंग रूम में दीवार पर अपना गुस्सा निकाला. इससे उनके हाथ पर चोट लग गयी. स्कैन से पता चला है कि हाथ में फ्रैक्चर हो गया है.

मार्श ने इसके बाद अपनी हरकत के लिए माफी मांगी और कहा कि उन्हें छह सप्ताह तक खेल से बाहर रहना पड़ सकता है. इसका मतलब है कि वह पाकिस्तान के खिलाफ 21 नवंबर से ब्रिस्बेन में शुरू होने वाले पहले टेस्ट मैच में नहीं खेल पाएंगे. मार्श ने पत्रकारों से कहा, ‘‘मेरी बीच की अंगुली पर चोट लगी है, कलाई के ठीक नीचे फ्रैक्चर हुआ है.

क्या उन्होंने इस संबंध में लैंगर से बात की? इस सवाल पर मार्श ने कहा, उन्होंने मुझे कहा कि तुम असल में बेवकूफ हो. मार्श ने कहा, ‘यह मेरे लिये अच्छा सबक है. उम्मीद है इससे दूसरे लोग भी सबक लेंगे. आखिर में यह क्रिकेट का खेल है. कुछ अवसरों पर आप चूक जाते हो तो कभी आउट हो जाते हो. इसके लिए आप दीवार पर गुस्सा नहीं उतार सकते. ‘

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >