मिताली राज हुई ट्रोल, तो महिला क्रिकेटर ने दे दिया करारा जवाब

नयी दिल्‍ली : भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्‍तान मिताली राज को सोशल मीडिया पर ट्रोल करना ट्रोलरों को भारी पड़ा. इस महिला दिग्‍गज ने ट्रोलरों को जमकर खरी-खोटी सुनायी. दरअसल मिताली की अगुवाई में भारतीय टीम ने दक्षिण अफ्रीका को तीन मैचों की वनडे सीरीज में 3-0 से हराया. इसपर टीम इंडिया के महान […]

नयी दिल्‍ली : भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्‍तान मिताली राज को सोशल मीडिया पर ट्रोल करना ट्रोलरों को भारी पड़ा. इस महिला दिग्‍गज ने ट्रोलरों को जमकर खरी-खोटी सुनायी.

दरअसल मिताली की अगुवाई में भारतीय टीम ने दक्षिण अफ्रीका को तीन मैचों की वनडे सीरीज में 3-0 से हराया. इसपर टीम इंडिया के महान खिलाड़ी और भारत रत्‍न सचिन तेंदुलकर ने ट्वीट कर मिताली राज और उनकी टीम को बधाई दी. इस पर मिताली ने भी सचिन को री-ट्वीट कर धन्‍यवाद कहा.

इसी पोस्‍ट पर एक यूजर ने यह कहते हुए मिताली को ट्रोल किया कि उन्‍हें तमिल नहीं आती है. यूजर ने लिखा, मिताली को तमिल नहीं आती, वो सिर्फ अंग्रेजी, तेलुगू और हिंदी में बात करती हैं. इसपर भारतीय कप्‍तान ने ट्रोलर को आड़े हाथ लिया और करारा जवाब दिया.

मिताली राज ने यूजर को ट्वीट किया और लिखा, तमिल मेरी मातृभाषा है, मुझे तमिल बोलना आता है और मुझे तमिलनाडु में रहने पर गर्व है. इससे भी बढ़कर मुझे एक भारतीय होने पर गर्व है.

मिताली ने यूजर को संबोधित करते हुए आगे लिखा, डीयर सुगू हर रोज मेरे पोस्‍ट पर आपकी आलोचना करना मुझे बताता है कि मुझे क्‍या करना चाहिए और क्या नहीं करना चाहिए.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >